'लापतागंज' फेम एक्टर अरविंद कुमार की मौत से फैमिली पर आर्थिक संकट, साथी कलाकारों ने की मदद की मार्मिक अपील

Published : Jul 12, 2023, 02:04 PM ISTUpdated : Jul 12, 2023, 02:05 PM IST
Actor Arvind Kumar passed away

सार

लापतागंज फेम अभिनेता अरविंद कुमार के निधन ने संघर्षशील कलाकारों की आर्थिक स्थिति की सच्चाई सामने ला दी है। उनकी पारिवारिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसे देखते हुए साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

मुंबई. सब टीवी के पॉपुलर शो 'लापतागंज' में चौरसिया का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद कुमार के निधन ने संघर्षशील कलाकारों की चौंकाने वाली जिंदगी सामने लाकर रख दी है। जिन्हें टीवी या पर्दे पर देखकर लोग तालियां बजाते हैं, खुश होते हैं या एक्टिंग की तारीफ करते हैं, उनमें से कई अपनी रियल लाइफ में कितना संघर्ष करते हैं, अरविंद कुमार के निधन ने एक बार फिर इस सच्चाई को सामने लाकर रख दिया है। उनकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। इसे देखते हुए साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

लापतागंज फेम अभिनेता अरविंद कुमार का निधन और परिवार की आर्थिक स्थिति

एक्टर अरविंद कुमार का 10 जुलाई की सुबह कॉर्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। लापतागंज में एलिजा का किरदार निभाने वाले कृष्णा भट्ट ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह वे नयागांव में किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग करने निकले थे। प्रोजेक्ट के लोगों के मुताबिक, लोकेशन के बाहर ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। अरविंद कुमार के परिवार में पत्नी सरला के अलावा तीन बेटियां हैं। उनके साथी कलाकारों ने परिवार की मदद के लिए सोशल मीडिया पर मार्मिक अपील की है। 

 एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा गया कि साथियों ये मेरे मित्र अभिनेता अरविंद कुमार है। कल सुबह शूटिंग के सेट पर इनका हार्ट अटैक से देहांत हो गया, इनकी तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं आपसे हाथ जोड़कर विनती है आप इनकी मदद करें। (तस्वीर अरविंद कुमार के फेसबुक पेज से ली गई है, जिसमें वे कुछ साल पहले बेटी का बर्थडे मना रहे हैं)

लापतागंज सीरियल कब से कब तक आया था, अभिनेता अरविंद कुमार की शादी से जुड़ी बात

लापतागंज सीरियल सब टीवी पर अक्टूबर 2009 से 15 अगस्त 2014 तक प्रसारित हुआ था। अरविंद कुमार ने इसमें चौरसिया का किरदार निभाया था। लापतागंज में लल्लनजी का किरदार निभाने वाले राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सीरियल के दौरान ही अरविंद कुमार की शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें

सब TV के शो 'लापतागंज' में 'चौरसिया' का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद कुमार का कॉर्डियक अरेस्ट से निधन

SDM ज्योति मौर्य के साइड इफेक्ट: कोरबा में भी भड़का एक पति-'मैंने उसे टीचर बनाया, अब धोखा दे गई, नौकरी से बर्खास्त करो'

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश