ब्रेकअप के 28 साल बाद भी एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार के बारे में क्यों सोचती हैं रवीना टंडन, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Published : May 19, 2023, 12:59 PM IST
Raveena Tandon on Akshay Kumar

सार

रवीना टंडन ने हाल ही में खुलासा किया कि वो अभी भी अक्षय कुमार के बारे में सोचती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो और अक्षय कुमार अभी भी अच्छे दोस्त हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा कि वो और अक्षय कुमार अभी भी दोस्त हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो आज भी उनके बारे में बहुत सोचती हैं। आपको बता दें रवीना टंडन और अक्षय कुमार 90 के दशक में सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि दोनों ने ब्रेकअप के बाद लंबे समय तक एक-दूसरे से बातचीत नहीं की थी।

रवीना ने अक्षय को बताया इंडस्ट्री का मजबूत पिलर

रवीना ने कहा, 'अजय देवगन और मैंने 6 से 7 फिल्मों में साथ काम किया। वहीं सनी देओल और मैंने एक अच्छा बॉन्ड शेयर किया, उस समय हम एक हिट जोड़ी थे। यहां तक कि अभी हाल ही में हमें एक साथ फिल्म करने का ऑफर भी मिला है। अक्षय और मैं अभी भी दोस्त हैं। हर किसी की लाइफ में एक जर्नी होती है। आपको इसका सम्मान करके आगे बढ़ना चाहिए। मैं उनके बारे में बहुत सोचती हूं। मुझे लगता है कि वो हमारी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत पिलर में से एक हैं।'

शिल्पा और रवीना बन गए हैं अच्छे दोस्त

रवीना ने आगे शिल्पा शेट्टी के बारे में बात करते हुए कहा, 'ऐसी कई चीजें हैं, जो हमें एक साथ बांधती हैं। ऐसे कई एक्सपीरियंस हैं, जिन्होंने हमें एक साथ बांधा है। शमिता और शिल्पा मेरे पति अनिल थडानी की बहुत अच्छी दोस्त हैं। इस वजह से हम भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हम अपने अच्छे समय और बुरे समय को एक साथ शेयर करते रहते हैं।'

रवीना-अक्षय को एक अवॉर्ड शो में किया गया था स्पॉट

हाल ही में रवीना और अक्षय कुमार को एक अवॉर्ड शो में एक साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आ रहे थे। इस एक्स कपल को एक लंबे अरसे के बाद देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। रवीना और अक्षय ने 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' में पहली बार साथ काम किया था और फिर उस फिल्म के रिलीज होने के बाद दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।

और पढ़ें..

डॉन 3 में इस बड़े एक्टर ने किया शाहरुख खान को रिप्लेस, मेकर्स वीडियो शेयर कर जल्द करेंगे अनाउंसमेंट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट