
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुंबई मेट्रो में ट्रैवल करती हुई नजर आ रही हैं। सारा ने मेट्रो में आम नागरिक की तरह ट्रैवल करके लोगों का दिल जीत लिया है।
सारा ने लिया मेट्रो का मजा
इस वीडियो में सारा सफर का मजा लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट और पिंक कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सारा के इस क्यूट अंदाज को देख फैंस उनपर फिदा हो गए हैं। सारा इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मुंबई मेरी जान।'
सारा की सादगी के दीवाने हुए फैंस
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग सारा की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'सारा बहुत सिंपल हैं। इसी वजह से वो सभी के दिलों में राज करती हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सारा हमेशा आम आदमी की तरह व्यवहार करती हैं। इसलिए वो सबकी फेवरेट हैं।'
आपको बता दें पिछले कुछ महीनों में कई सेलेब्स ने मेट्रो का सफर किया है। हाल ही में हेमा मालिनी ने भी वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने मेट्रो में सफर किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मेट्रो से ट्रैवल करने की अपील भी की थी।
सारा अली खान की 2023 में अपकमिंग फिल्में
सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल में काम कर रही हैं, जिसका नाम 'मेट्रो...इन दिनों' है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा सारा फिलहाल टाइगर श्रॉफ के साथ 'मिशन ईगल' पर काम कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में 'मर्डर मुबारक' की शूटिंग भी पूरी की है, जिसमें उनके साथ करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और टिस्का चोपड़ा भी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।