जबरदस्ती Kiss...छोटी ड्रेस और वो 70 लोग...एक्ट्रेस ने उठाया काली करतूत से पर्दा!

Published : Nov 27, 2024, 11:29 AM IST
Sayani Gupta Intimate

सार

सयानी गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक को-स्टार ने 'कट' के बाद भी उन्हें Kiss करना जारी रखा। उन्होंने सेट पर महिला कलाकारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत में फिल्मों के सेट पर सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसी घटनाएं आना कोई नई बात नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि को-स्टार जान-बूझकर एक्ट्रेस का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है एक्ट्रेस सयानी गुप्ता के साथ। उन्होंने एक हालिया बातचीत में चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया है। सयानी की मानें तो एक को-स्टार ने सिचुएशन का फायदा उठाते हुए उन्हें जबरदस्ती Kiss किया था। सयानी का बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

सयानी गुप्ता ने की फिल्मों में इंटीमेसी पर बात

सयानी गुप्ता ने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं इंटीमेसी पर किताब लिख सकती हूं और मैं आभारी हूं कि अब भारत में यह (इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर) प्रोफेशन बन गया है। मैंने 2013 में 'मार्गरिटा विद स्ट्रॉ' में एक इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर के साथ काम किया है। इंटीमेट सीन करना आसान हो गया है, क्योंकि वे टेक्नीकल हैं।"

सयानी गुप्ता ने बताया इंटीमेट सीन का काला सच

सयानी गुप्ता ने आगे कहा, "कई लोग मौके का फायदा उठाते हैं। मैं ऐसी सिचुएशन में फंस चुकी हूं, जहां एक एक्टर कट बोले जाने के बाद भी Kiss करता रहता है और असहज महसूस करते हैं। यह छोटा सा होता सकता है, लेकिन यह अभद्र व्यवहार है।"

जब छोटी में असुरक्षित महसूस कर रही थीं सयानी

सयानी ने इस बातचीत में यह प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के एक सीन के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे इस सीन के दौरान गोवा बीच पर वे छोटी ड्रेस पहनकर खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं।बकौल सयानी, "मैं छोटी ड्रेस में रेत पर लेटी हुई थी। तकरीबन 70 लोग मेरे सामने खड़े हुए थे और उनमें से एक भी इंसान ऐसा नहीं था, जो सेट पर मुझे शॉल दे सके या मेरी साइड खड़ा हो सके। एक एक्टर के प्रति सुरक्षा की चिंता में कमी वाकई चिंताजनक है। सीमाओं से अक्सर समझौता होता है और इस माइंडसेट को बदलने की जरूरत है।" सयानी ने इस दौरान 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के अपने को-स्टार प्रतीक बब्बर की तारीफ़ की और कहा कि वे पूरे टाइम उनकी आंखों में देखते रहे। उनके मुताबिक़, इस बात ने उनकी नज़रों में उनका सम्मान और बढ़ गया है।

2012 से फिल्मों में काम कर रहीं सयानी गुप्ता

सयानी गुप्ता ने 2012 में 'सेकंड मैरिज डॉट कॉम' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें 'फैन', 'जॉली एलएलबी 2', 'फुकरे रिटर्न्स', 'आर्टिकल 15' और 'ज्विगाटो' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

और पढ़ें….

सनी देओल की डिजास्टर मूवी, जो 7 साल बाद रिलीज हुई, 2 CR भी ना कमा पाई!

अजय देवगन की वो 8 मूवी, जिनकी रिलीज का सालों बाद भी लोगों को इंतजार!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल