
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से खूब सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में दोनों को मुंबई के जुहू स्थित एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। यहां कपल डिनर डेट एंजॉय करने पहुंचा था।
पैपराजी से बचते नजर आए विजय-तमन्ना
अब तमन्ना और विजय का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए पैपराजी के कैमरों की नजर से बचते हैं। इसके बाद वो अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं। वीडियो में विजय कार ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं तमन्ना उनके बगल में बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान तमन्ना को व्हाइट टैंक टॉप, ग्रे जॉगर्स और और नो-मेकअप लुक में देखाई दीं। वहीं विजय कैजुअल चेक शर्ट और पैंट में नजर आए।
यूजर्स के रिएक्शन
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि दोनों को जल्द शादी कर लेनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'वे एक साथ प्यारे लग रहे हैं।' दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'तमन्ना ने ड्राइवर रख लिया है क्या।'
दोनों को अक्सर एक साथ किया जाता है स्पॉट
तमन्ना और विजय की काफी वक्त से अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को पहले भी कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। यहां तक कि दोनों को गोवा में न्यू ईयर भी एक साथ सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था। इस न्यू ईयर पार्टी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
विजय-तमन्ना का वर्कफ्रंट
विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'दहाड़' नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं। वहीं तमन्ना ने रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म 'जेलर' की है। इसमें जैकी श्रॉफ, सुनील, डॉ. शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन भी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।