अदिति राव हैदरी की शाही शादी: 400 साल पुराने मंदिर में होगा भव्य समारोह

Published : Aug 31, 2024, 06:12 PM IST
अदिति राव हैदरी की शाही शादी: 400 साल पुराने मंदिर में होगा भव्य समारोह

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी जल्द ही तेलंगाना के 400 साल पुराने मंदिर में शादी करने जा रही हैं। अदिति और सिद्धार्थ पहली बार 2021 में आई फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर मिले थे।

पिछले मार्च में तमिल एक्टर सिद्धार्थ के साथ सगाई करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने बताया है कि वो अगले कुछ महीनों में तेलंगाना के 400 साल पुराने मंदिर में शादी करने जा रही हैं। फ़िल्मी सितारों का शादी के लिए कोई खूबसूरत जगह जैसे विदेश या भारत के किसी खूबसूरत कोने में जाना आम बात है। कई सितारे तो राजस्थान में शादी करते हैं। लेकिन अदिति ने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें और उनके परिवार को तेलंगाना के वनपर्थी में स्थित 400 साल पुराना मंदिर बहुत पसंद है और वो वहीँ शादी करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही शादी की तारीख और जगह की घोषणा की जाएगी। अदिति और सिद्धार्थ पहली बार 2021 में आई अजय भूपति द्वारा निर्देशित फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर मिले थे। वहीं से शुरू हुआ उनका प्यार अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 
 
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी एक शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनकी ज़िन्दगी की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। 1986 में हैदराबाद के एक शाही परिवार में जन्मीं अदिति दो राजघरानों से ताल्लुक रखती हैं। बताया जाता है कि वो मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी और राजा जे. रामेश्वर राव के परिवार से हैं। 1941 से 1869 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे अकबर हैदरी उनकी नानी हैं। इतना ही नहीं, वो आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की रिश्तेदार भी हैं। अदिति और किरण राव, दक्षिण कन्नड़ के मशहूर लेखक पंजे मंगेश राव के वंशज हैं। 

 

अगर माँ की तरफ से देखें तो अदिति के नाना राजा रामेश्वर राव हैदराबाद के वनपर्थी राज्य के शासक थे। वो एक जाने-माने शिक्षाविद थे। हैदराबाद के प्रसिद्ध ब्लैक स्वान पब्लिशिंग हाउस के संस्थापक भी वही थे। इस तरह अदिति का बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है। वैसे आपको बता दें कि अदिति की ये दूसरी शादी है। 21 साल की उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी। 25 साल की उम्र में उनका तलाक हो गया था। लेकिन इस बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया था। कई सालों बाद उन्होंने इस बारे में बताया था। 

उन्होंने एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2009 में जब अदिति ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी तब वो सिर्फ 21 साल की थीं। तलाक के बाद एक्ट्रेस का नाम एक्टर फरहान अख्तर के साथ भी जुड़ा था। फरहान के अपनी पत्नी से अलग होने की घोषणा के बाद से ही उनका नाम अदिति के साथ जोड़ा जाने लगा था।  

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश