
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। पामेला को निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम हो गया था, जिसकी वजह से वो पिछले 15 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थीं। पामेला के न रहने से उनके बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा का बुरा हाल हो गया है।
मां के निधन से आदित्य का है बुरा हाल
चोपड़ा परिवार के एक करीबी दोस्त कहते हैं, 'आदि ज्यादा नहीं बोल रहे हैं। ऐसे भी वो काम ही बोलते हैं। लेकिन मां के निधन के बाद से वो पूरी तरह से चुप हो गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी रानी उनका हाथ थामे हैं। वो हर चीज पर नजर रखने की कोशिश में इधर-उधर भाग रही है।'
पिछले कुछ हफ्तों से काफी खराब थी पामेला की तबीयत
चोपड़ा परिवार के एक करीबी दोस्त आगे कहते हैं, 'पामेला आंटी की डेथ बिल्कुल अनसस्पेक्टेड थी। वो पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी तबीयत खराब ही हो रही थी। आदि जानता था कि ऐसा कुछ हो सकता है, लेकिन फिर भी माता-पिता का यूं चले जाना कौन स्वीकार कर सकता है?'
आदित्य मां से पूछ कर ही लेते थे सारे डिसीजन
यश और पामेला चोपड़ा के दो बेटों में आदि ही थे जो अपनी मां पर ज्यादा निर्भर थे। परिवार से जुड़े सूत्र ने कहा, 'विशेष रूप से यश जी की मृत्यु के बाद से आदि सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपनी माँ के पास जाते थे। लेकिन मां के न रहने से वो बिखर गया है।'
पठान की सक्सेस से काफी खुश थीं पामेला
विडंबना ये है कि चोपड़ा परिवार पर ये ट्रेजडी तब आई है, जब उनके प्रोडक्शन हाउस ने 'पठान' के साथ ब्लॉकबस्टर डोमेन में शानदार वापसी की है। इस बारे में सूत्र कहते हैं, 'पठान की सक्सेस के बाद पाम आंटी सेलिब्रेशन के मूड में थीं। वो हाल के दिनों में बैनर को हुई असफलताओं से चिंतित थीं। लेकिन पठान ने उसके चेहरे पर मुस्कान वापस ला दी थी।'
और पढ़ें..
APPLE CEO के साथ IPL देखने पहुंचीं सोनम कपूर का क्यों लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।