
एंटरटेनमेंट डेस्क. ईद के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को देशभर में करीब 4000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। एडवांस बुकिंग और जबरदस्त प्रमोशन को देखते हुए कहा जा रहा है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। सुबह का शो देखने वालों ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म को लेकर अपना रिव्यू और कमेंट्स दिए हैं। ज्यादातर यूजर्स ने फिल्म को एक बड़ी हिट बताया है। किसी ने फिल्म में सलमान की एंट्री की तारीफ की तो किसी को उनके लंबे बाल पसंद आए।
ट्विटर पर किसी का भाई किसी की जान को लेकर कमेंट्स
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान देखने वालों ने ट्विटर पर रिव्यू शेयर किया है। एक ने लिखा- #KisiKaBhaiKisiJaan #Salmankhan की एंट्री वाकई में हैरतअंगेज और अद्भुत है। एक अन्य ने लिखा- #Salmankhan bgm स्टाइल और स्वैग गजब का है, एक्शन प्लस लंबे बाल और #Salmankhan की डैशिंग पर्सनैलिटी आपके होश उड़ा देगी ... ब्लॉकबस्टर मूवी। एक ने उत्साहित होकर लिखा- #KisiKaBhaiKiJan जश्न की तैयारी करो, भाईजान इज बैक, 250-300 करोड नेट तो कहीं नहीं गया। एक बोला- #KKBKKJ पैसी वसूल मूवी, आग लगा दी। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी उनके करियर की यह बिगेस्ट मूवी है। सलमान टॉप लेवल पर। एक ने शहनाज गिर की तारीफ करते हुए लिखा- शानदार गर्जियस सुकुन यानी शहनाज गिल, ऑल द बेस्ट, ऐसे ही चमको और मुस्कराते रहो। एक शख्स ने सबको सलाह देते हुए लिखा- KKBKKJ फिल्म अच्छी है सब लोग देखो। एक बोला- फिल्म प्योर फैमिली एंटरटेनर है। एक ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा- फिल्म में कॉमेडी-एक्शन-ड्रामा सबकुछ है, बेहतरीन फिल्म।
जबरदस्त रही KKBKKJ की एडवांस बुकिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग भी शानदार रही। सोमवार से ही ए़डवांस बुकिंग के काउंटर ओपन हो गए थे। कहा जा रहा है करीब 50 हजार से ज्यादा टिकिट एडवांस में बुक हुए। 100 करोड़ के बजट में बनी यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें ससमान खान के साथ पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, वेंकटेश, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम लीड रोल में है। यह फिल्म तमिल मूवी वीरम के हिंदी वर्जन है। इसे सलमान के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।
ये भी पढ़ें...
ईद पर आई सलमान खान की 9 फिल्में, क्या KKBKKJ तोड़ पाएंगी यह रिकॉर्ड
प्यार के लिए मुस्लिम तक बन गई थी ममता कुलकर्णी, फिर क्यों लिया सन्यास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।