Aditya Chopra vs Karan Johar: 5800 CR का अंतर, इस बैनर ने दी दनादन हिट मूवी

Published : May 20, 2025, 07:00 AM IST

आदित्य चोपड़ा और करण जौहर, दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक हैं। लेकिन दोनों की संपत्ति और हिट फिल्मों के आंकड़ों में ज़मीन-आसमान का अंतर है। कौन है बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह?

PREV
18

21 मई 1971 को जन्मे आदित्य चोपड़ा 2025 में अपना 54 वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे। यहां हम करन जौहर के साथ उनकी संपत्ति और हिट मूवी को कंपेयर कर रहे हैं।

28

यश चोपड़ा को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। उनके बेटे आदित्य चोपड़ा में भी वो तमाम खूबियां हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कुछ क्लासिक मूवी दी हैं। जो सदाबहार है।

38

यश चोपड़ा के साथ कमान संभालने वाले आदित्य चोपड़ा ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर। मोहब्बतें ( 2000 ) ब्लॉकबस्टर। रब ने बना दी जोड़ी ( 2008 ) सुपरहिट। बेफिक्रे ( ऐवरेज) इन चार मूवी का डायरेक्ट किया. जिसमें 3 ब्लॉकबस्ट साबित हुई।

48

यशराज फिल्म्स बैनर तले 65 से अधिक फिल्मों को प्रोड्यूस किया गया है। इसमें पठान (2023, निर्माता): 1000 करोड़+ वर्ल्ड वाइड। टाइगर 3 (2023, प्रोड्यूसर): 450 करोड़+ वर्ल्ड वाइड। धूम सीरीज, एक था टाइगर, वॉर जैसी फिल्मों ने आदित्य चोपड़ा का खजाना भर दिया।

58

KOIMOI की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा एंड फैमिली की नेटवर्थ लगभग 6500-7500 करोड़ रुपये है। वे यशराज फिल्म्स के को-ऑनर हैं। वे प्रोडक्शन हाउस, स्टूडियो, और डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए कमाई करते हैं।

68

निर्माता यश जौहर के बेटे करन जौहर ने रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा कुछ कुछ होता है (1998) के साथ अपने डायरेक्शन की शुरुआत की थी। कभी खुशी कभी गम (2001) ब्लॉकबस्टर। कभी अलविदा ना कहना ( 2006 ) मॉय नेम इज खान ( 2010) जैसी फिल्मों का डायरेक्शन करके अपनी धाक जमाई।

78

धर्मा प्रोडक्शंस तले ये जवानी है दीवानी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कल हो ना हो, काल, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में बनाई गई हैं। हिट्स की संख्या: 30+ हिट/सुपरहिट फिल्में।

88

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक करन जौहर की नेट वर्थ लगभग 1700 करोड़ रुपये है। धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक, फिल्म डायरेक्शन, और टॉक शो (KWK) से उनकी इनकम होती है। वहीं आदित्य चोपड़ा की संपत्ति 5800 करोड़ रुपए अधिक हो सकती है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories