
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया था और इसी वजह से यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट आने वाले है, जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आएंगे। अब हाल ही में आदित्य से 'आशिकी 3' के बारे में बात की और कई सवालों के जवाब दिए।
क्या 'आशिकी 3' में आदित्य रॉय कपूर की होगी वापसी?
आदित्य से पूछा गया कि क्या उनका किरदार राहुल जयकर तीसरे पार्ट में वापसी कर सकता है। इस पर आदित्य ने कहा कि यह संभव नहीं था, क्योंकि क्लाइमेक्स में राहुल समुद्र के ऊपर एक पुल से कूद जाता है और खुद को मार लेता है।
आदित्य रॉय कपूर ने 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन की जगह लेने के बारे में बात करते हुए कहा, 'जब मैंने पहली बार इसके बारे में सुना तो लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा किरदार सीक्वल के लिए वापस आ सकता है। जैसा कि हम सुन रहे हैं, मुझे लगता है कि वे जिस टीम को एक साथ रख रहे हैं, वो बहुत अच्छी टीम है और मैं वास्तव में एक फिल्म ऑडियंस के रूप में यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि वो अगले पार्ट में क्या करने वाले हैं।'
आदित्य रॉय कपूर को कार्तिक आर्यन ने किया 'आशिकी 3' से रिप्लेस
'आशिकी 2' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ नजर आए थे। फिल्म के गानों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 109.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने आदित्य को रातों-रात सुपरस्टार बना लिया था। दूसरी ओर 'आशिकी 3' का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे और खबर है कि फिल्म में फातिमा सना शेख के साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।