
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इस खुशखबरी की घोषणा की है। इन फोटोज में स्वरा अपने पति फहाद के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।
स्वरा भास्कर ने लिखा प्यार भरा कैप्शन
स्वरा ने खूबसूरत फोटोज को शेयर कर लिखा, ‘कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का जवाब एक साथ मिलता है। मैं बहुत ब्लेस्ड, ग्रैटिट्यूड, एक्साइटेड हूं क्योंकि हम एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के जरिए बताया है कि बच्चे का जन्म इसी साल अक्टूबर में होने वाला है।
ट्रोलर्स के निशाने पर स्वरा भास्कर
इन फोटोज में स्वरा ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वहीं उनके पति फहाद ने उन्हें पीछे से हग कर रखा है। अब इस गुड न्यूज को सुनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। जहां इस फोटो पर कमेंट करते हुए गुनीत मोंगा ने लिखा, 'सेलिब्रेट करने के लिए बहुत कुछ है! प्यार प्यार प्यार। भगवान आप दोनों और आने वाले नन्हे मेहमान को आशीर्वाद दें। बहुत बहुत बधाई।' रिद्धिमा तिवारी ने लिखा, 'बधाई हो।' वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स स्वरा को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहाना है कि स्वरा शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं और इसी वजह से उन्होंने फहाद से जल्दी से शादी कर ली।
आपको बता दें स्वरा एक एक्ट्रेस हैं और फहाद युवा नेता हैं। स्वरा और फहाद इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे। इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।