
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपकमिंग वेब सीरीज आर्या सीजन 3 को लेकर एक अपडेट शेयर किया है। सुष्मिता ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने इस सीरीज की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।
तलवारबाजी करती नजर आईं सुष्मिता
सुष्मिता सेन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो तलवारबाजी करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वो मतलबी है। वो निडर है। वह वापस आ गई है। आर्या सीजन 3 की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है।'
शेरनी की हुई वापसी- यूजर्स
सुष्मिता का ये अंदाज उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को देख लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'आपकी वापसी का इंतजार है।' वहीं दूसरे ने लिखा, ‘शेरनी धमाके के साथ वापस आ गई है.. दुग्गा दुग्गा।’
आर्या की शूटिंग के समय पड़ा था सुष्मिता को हार्ट अटैक
आपको बता दें सुष्मिता को कुछ समय पहले आर्या सीजन 3 की शूटिंग करते समय हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। सुष्मिता ने खुद खुलासा करते हुए बताया था कि उनके हार्ट में 95% ब्लॉकेज निकला था। हालांकि अब डॉक्टर्स की सलाह के बाद सुष्मिता ने फिर से वर्कआउट और शूटिंग शुरू कर दिया है।
जयपुर में चल रही है आर्या 3 की शूटिंग
सुष्मिता ने जून 2020 में वेब सीरीज आर्या के जरिए अपना OTT डेब्यू किया था। इस सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। बैक टू बैक मिली सक्सेस के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट स्ट्रीम किया और फिर तीसरा पार्ट स्ट्रीम करने की तैयारी में हैं। सुष्मिता के अलावा इस सीरीज में अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी अहम भूमिका में हैं। आपको बता दें इस सीरीज के तीसरे पार्ट की शूटिंग इस समय जयपुर में चल रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।