MMS कांड के बाद अक्षरा सिंह दिखाएंगी महिलाओं की ताकत, 'चलो रे डोली उठाओ कहार' में स्ट्रांग किरदार

Published : Jan 30, 2023, 12:59 PM IST
 Akshara Singh

सार

मेल डोमिनेंट भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पहचान महिला सशक्तिकरण के रूप में भी होती है। वहीं वे अब महिला सशक्तिकरण पर बेस्ड एक नई फिल्म लेकर आ रही है जिसका नाम है 'चलो रे डोली उठाओ कहार'।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Akshara Singh will show the power of women  । भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने बिंदास और बेखौफ अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। बीते साल कथित अश्लील क्लिप की वजह से वे सुर्खियों में रहीं थी। इस एमएमएस को वायरल करने वालों के खिलाफ उन्होंने चेतावनी भी दी थी । वहीं अब अक्षरा सिंह वीमेन ओरिएंटेड फिल्म में समाज को अपना सशक्त रुप दिखाने के लिए तैयार हैं।

महिला सशक्तिकरण पर बेस्ड है मूवी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार की जाने वाली अक्षरा सिंह आयरन लेडी के तौर पर भी जानी जाती हैं। वे अपने दम पर फिल्में और गानों को सुपर डुपर हिट बनाने की ताकत रखती हैं । यही वजह है कि मेल डोमिनेंट भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की पहचान महिला सशक्तिकरण के रूप में भी होती है। वहीं वे अब महिला सशक्तिकरण पर बेस्ड एक नई फिल्म लेकर आ रही है जिसका नाम है 'चलो रे डोली उठाओ कहार'।

जल्द शुरु होगी शूटिंग

अक्षरा सिंह की इस फिल्म का टाइटल आपने भले ही हिंदी के गाने में सुना होगा। लेकिन इस नाम से आने वाली फिल्म में अक्षरा सिंह लीड अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। फिल्म 'चलो रे डोली उठाओ कहार' का प्रोडक्शन इमेज आर्ट्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इसके निर्माता अनिल कुमार यादव और मुकुंद तिवारी हैं। इस मूवी को रंजीत चंद्रा ने लिखा है, वहीं डायरेक्शन की बागडोर भी चंद्रा ने अपने हाथों में रखी है, इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी।

अक्षरा सिंह की दमदार भूमिका

इस मूवी को लेकर अक्षरा सिंह का कहना है कि 'चलो रे डोली उठाओ कहार' एक बेहतरीन स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है, जिसे दर्शक खूब पसंद करने वाले हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म का किरदार का प्लॉट उन्हें बहुत पसंद आया था । इस फिल्म में बहुत स्कोप उन्हें नज़र आया था। अक्षरा ने कहा कि इसमें  करने को बहुत कुछ है। तो कहानी सुनकर मुझे लगा कि इससे बेहतर कहानी कोई हो नहीं सकती है, इसलिए मैंने इस फिल्म को हां कर दी और अब मैं फिल्म की शूटिंग के इंतजार में हूं।

फिल्म की स्टार कास्ट

अक्षरा की इस फिल्म में उनके साथ विपिन सिंह, अवधेश मिश्रा, के के गोस्वामी और नंदकिशोर मेहता भी अहम किरदार अदा कर रहे हैं। फैमिली एंटरटेनर इस मूवी के बारे में रंजीत चंद्रा ने बताया कि इसके सभी गाने बेहद सुरीले हैं। फिल्म के शूटिंग की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है । ये मूवी जल्द ही दर्शकों के सामने होगी ।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे