Year Ender 2025: इन 8 जोड़ियों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल, एक का हर कोई हुआ दीवाना

Published : Dec 17, 2025, 04:39 PM ISTUpdated : Dec 17, 2025, 04:50 PM IST

2025 गुजरने वाला है। इस साल सिनेमा के साथ-साथ कहानियों का अंदाज भी बदला। इसमें कुछ ऑन-स्क्रीन जोड़ियों की केमिस्ट्री ने खास रोल प्ले किया। इस साल स्क्रीन पर कई ऐसी रोमांटिक जोड़ियां दिखी, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता। आइए, जानते हैं इनके बारे में। 

PREV
18
अहान पांडे-अनीत पड्डा

फिल्म सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने एक ताजा और मासूम प्यार की कहानी पेश की। दोनों की ऑन स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री ने हर किसी को दीवाना बनाया। फैन्स दोनों के इतने दीवाने हुए कि दोबारा इन्हें साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

28
धनुष-कृति सेनन

फिल्म तेरे इश्क में में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी जबरदस्त रही। धनुष का किरदार पूरी तरह से कहानी में डूबा हुआ नजर आया, वहीं कृति ने अपने किरदार को बहुत ही सलीके से पेश किया। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें... 2025 में अक्षय खन्ना-अजय देवगन या सलमान खान, किसकी सबसे ज्यादा फिल्में आईं?

38
रश्मिका मंदाना-विक्की कौशल

छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया। विक्की की दमदार मौजूदगी के साथ रश्मिका की मजबूत और असरदार अदाकारी खूब जमी। दोनों का रिश्ता स्क्रीन पर सच्चा लगा।

48
अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह

दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी एक बार फिर हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आई। फिल्म में प्यार को समझदारी और आज की सोच के साथ दिखाया गया है। उनकी केमिस्ट्री मजेदार, अपनापन और इमोशनली टच वाली लगी। दोनों का साथ स्क्रीन पर नैचुरल लगा।

58
अक्षय कुमार-जैकलीन फर्नांडिज

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी ने एंटरटेनमेंट का फूल डोज दिया। दोनों की केमिस्ट्री ने फिल्म में चमक और मस्ती भर दी। अक्षय का कॉमिक टाइमिंग और जैकलीन के ग्लैमर दर्शकों को दीवाना बनाया।

68
ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी

फिल्म वॉर 2 एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, लेकिन इसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी को रोमांटिक केमिस्ट्री ने सभी को आकर्षित किया। कियारा का ग्लैमर और ऋतिक का रोमांटिक अंदाज काफी पसंद किया गया।

78
रणवीर सिंह-श्रीलीला

चिंग्स फिल्म में रणवीर सिंह और श्रीलीला की जोड़ी साल की सबसे नई और दिलचस्प जोड़ियों में से रही। दोनों की स्क्रीन एनर्जी ने फिल्म को खास बना दिया। रणवीर का चुलबुलापन और श्रीलीला की सादगी पंसद आई। दोनों की केमिस्ट्री फ्रेश, आकर्षक और मजेदार लगी।

88
सारा अली खान-आदित्य रॉय कपूर

मेट्रो इन दिनों ने शहरों में बनने-बिगड़ने वाले रिश्तों को बहुत ही सलीके से दिखाया गया। इसमें आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की जोड़ी ने कहानी को मजबूती दी। दोनों की सधी हुई केमिस्ट्री आज के दौर के प्यार को दिखाती है। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों को अट्रैक्ट किया।

ये भी पढ़ें... Performers of the Year 2025: छावा से Dhurandhar तक, ये एक्टर बने साल के सबसे बड़े स्टार

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories