Performers of the Year 2025: छावा से Dhurandhar तक, ये एक्टर बने साल के सबसे बड़े स्टार

Published : Dec 17, 2025, 04:24 PM IST

साल 2026 की दस्तक होने जा रही है...वहीं ईयर 2025 को देखें तो इस बार भारतीय सिनेमा में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। यहां कई एक्टर ने अपनी बनी- बनाई इमेज को तोड़ा है। विक्की कौशल, रणवीर सिंह, रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर ने दमदार परफॉरमेंस दी है।

PREV
19

ईयर 2025 में कुछ एक्टर ने इतनी जबरदस्त परफॉरमेंस दी है कि उनके लिए ये साल शानदार बन गया है। फिल्म निकलने के बाद भी एक्टर्स की परफॉरमेंस याद रही। यहां हम उन तमाम मेल-फीमेल एक्टर्स के बारे में आपको बता रहे हैं, जिनके लिए ये साल यादगार बन गया। 

29

छावा और द गर्लफ्रेंड में रश्मिका मंदाना

छावा और द गर्लफ्रेंड के रश्मिका मंदाना के लिए ये साल बहुत खास रहा। छावा में उन्होंने अपने किरदार को मजबूती से निभाया, इसमें उनके इमोशन का बैलेंस साफ दिखा। वहीं द गर्लफ्रेंड में रश्मिका ने एक अलग रूप दिखाया, जिसमें मौजूदा समय के रिश्तों को सच्चाई और सादगी को पेश किया। इन दोनों किरदारों ने दिखाया कि रश्मिका अब और भी कॉन्फीडेंट हो रही हैं। छावा में विक्की कौशल ने जिस तरह अपने किरदार को निभाया वो आइकॉनिक बन गया है।

39

कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 में उनकी एक्टिंग में जबरदस्त जोश, अपने कल्चर को लेकर जुनूनी होने का प्रमाण दिया। इसके लिए उन्होंने फिजिकल चेंजेस भी किए। इस मूवी को जिसने भी देखा वो ऋषभ शेट्टी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। उनकी फीलिंग्स बहुत सच्ची और पूरी तरह डुबो देने वाली थी। ऋषभ शेट्टी ऐसे एक्टर हैं जो कहानी को परंपरा के साथ खूबसूरती से जोड़ते हैं।

49

'तेरे इश्क़ में" में कृति सेनन

तेरे इश्क़ में में कृति सेनन ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने प्यार, इंतज़ार और दिल टूटने के एहसास को बहुत सादे और शांत तरीके से दिखाया, जहां चुप्पी और हल्के भाव ही काफी कुछ कह गए। यह किरदार उनके करियर के एक नए और समझदार दौर को दिखाता है, जिसमें कृति ने साबित किया कि वह भावनात्मक रूप से मुश्किल कहानियों को भी आसानी और सच्चाई के साथ निभा सकती हैं।

59

दे दे प्यार दे 2 में रकुल प्रीत सिंह

दे दे प्यार दे 2 में रकुल प्रीत सिंह ने आयशा के किरदार में गजब का अट्रेक्शन और कॉन्फीडेंस दिखाया। उन्होंने इस जाने-पहचाने किरदार में नई ताज़गी डाल दी। फिल्म के रिश्तों को आसान और समझने लायक तरीके से पेश किया। उनकी मौजूदगी ने फिल्म को दिल से जोड़ा और कहानी को आगे बढ़ाया, जिससे उनकी परफॉर्मेंस देखने लायक और याद रहने वाली बनी।

69

धुरंधर में रणवीर सिंह

धुरंधर में रणवीर सिंह ने अपनी अब तक की सबसे ज़ोरदार परफॉर्मेंस में से एक दी। उन्होंने एक ऐसे किरदार को निभाया, जो बड़े सपनों और अंदर चल रही लड़ाई से भरा है। आमतौर पर अपनी जबरदस्त एनर्जी वाले रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर ने इस बार सधी हुई एक्टिंग और बिल्कुल सही भावनाओं से सबको चौंका दिया। किरदार के लिए उनका बदलाव मेहनत दिखाता है । वह खुद को बार-बार नए अंदाज़ में पेश कर सकते हैं। जिस तरह वह हर रोल में ढल जाते हैं, उसी तरह यह परफॉर्मेंस साल की सबसे बेहतरीन और ताकतवर अदाकारी बन गई है, जो लगातार रिकॉर्ड बना रही है।

79

120 बहादुर में फरहान अख्तर

120 बहादुर में फरहान अख्तर ने अपी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने हिम्मत और नेतृत्व को बहुत सहज और ऑनेस्टी से खुद को पेश किया। उनकी परफॉर्मेंस में कोई मिलावट नहीं थी। ये फिल्म दर्शकों के दिलों को करीब से छू पाई।

89

छावा में विक्की कौशल

छावा में विक्की कौशल की एक्टिंग ने दर्शकों को ऐतिहासिक किरदार से मिलवा दिया। इतिहास से जुड़े किरदार को इंसानी कमजोरी के साथ जिस तरह पेश किया और उसमें ताकत के साथ त्याग और सच्चाई भी साफ दिखी। उनकी दमदार एक्टिंग ने इस किरदार को और भी मजबूत भी बनाया और लोगों से जुड़ने का मौका दिया, यह विक्की कौशल की साल की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से एक बन गई।

99

धूम धाम और हक़ में यामी गौतम

हक़ में यामी गौतम ने कूल एंड काम और इमोशनल किरदार निभाया। इसे साल 2025 की बेहतरीन अदाकारी में माना गया। पूरी फिल्म उन्होंने मजबूती से किरदार को पकड़े रखा। उनकी सधी हुई परफॉर्मेंस ने कहानी में ज़बरदस्त असर पैदा किया। वहीं, साल की शुरुआत उन्होंने OTT पर अपनी मजबूत मौजूदगी दिखाई, इसमें उनका किरदार मस्तीभरा और हल्का-फुल्का था। यामी ने दोनों रोल में अपनी रेंज दिखाई।

Read more Photos on

Recommended Stories