एक नाम की वो 2 फिल्म, एक में ऐश्वर्या राय दूसरी में रेखा, कौन बनी बॉक्स ऑफिस क्वीन

Published : Oct 31, 2025, 03:57 PM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन 52वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो ऐश्वर्या राय ने कई हिट फिल्में दी, लेकिन जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म उमराव जान के बारे में बता रहे हैं। ये फिल्म एक नाम से दो बार बनी। पहली में रेखा और दूसरी में ऐश्वर्या राय ने काम किया था। 

PREV
17
फिल्म उमराव जान के बारे में

1981 में आई फिल्म उमराव जान में रेखा ने शानदार किरदार निभाया। फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। फिर 25 बाद इसी नाम से एक और फिल्म आई, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थी। इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा, जानते हैं…

27
रेखा की फिल्म उमराव जान

उमराव जान 1981 में आई एक पीरियड म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया था। इसमें रेखा ने लीड रोल प्ले किया था। मिर्जा हादी रुसवा के 1899 के उर्दू उपन्यास उमराव जान अदा पर आधारित ये फिल्म लखनऊ की एक तवायफ और कवि की कहानी थी।

ये भी पढ़ें... ऐश्वर्या रॉय का है इन 6 सेलेब्स से छत्तीस का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल से भी करते हैं नफरत

37
कितना था रेखा की उमराव जान का बजट

डायरेक्टर मुजफ्फर अली ने फिल्म उमराव जान को 50 लाख के बजट में तैयार किया था। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करते हुए 85 से 90 लाख का कलेक्शन किया था। फिल्म में रेखा साथ फारूख शेख, नसीरुद्दीन शाह, राज बब्बर, शौकत कैफ आदि थे।

47
उमराव जान के लिए रेखा को मिला नेशनल अवॉर्ड

फिल्म उमराव जान के लिए रेखा को 29वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए खैयाम, बेस्ट प्लेबैक सिंगर आशा भोसले और बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए मंजूर को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

57
ऐश्वर्या राय बच्चन की उमराव जान

अब बात करते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म उमराव जान के बारे में। ये 2006 में आई पीरियड म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जेपी दत्ता थे। ये उर्दू उपन्यास उमराव जान अदा पर बेस्ड थी, जो एक तवायफ की कहानी है।

67
ऐश्वर्या राय बच्चन की उमराव जान का बजट

डायरेक्टर जेपी दत्ता ने फिल्म उमराव जान को 15 करोड़ के बजट में तैयार किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इसने 19 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि पहले ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुई, लेकिन डेट्स इश्यू की वजह उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था।

77
फिल्म उमराव जान की स्टाराकास्ट

फिल्म उमराव जान में ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, दिव्या दत्ता, हिमानी शिवपुरी, कुलभूषण खरबंदा, आयशा जुल्का, परीक्षित सहानी, जावेद खान आदि थे। अभिषेक वाले रोल के लिए पहले सैफ अली खान को अप्रोच किया था, पर बिजी शेड्यूल की वजह से वे तैयार नहीं हुए।

ये भी पढ़ें... Aishwarya Rai की डेब्यू फिल्म कौन-सी, जिसमें 13 साल बड़े हीरो संग था रोमांस?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories