MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aishwarya Rai की डेब्यू फिल्म कौन-सी, जिसमें 13 साल बड़े हीरो संग था रोमांस?

Aishwarya Rai की डेब्यू फिल्म कौन-सी, जिसमें 13 साल बड़े हीरो संग था रोमांस?

Aishwarya Rai Debut Film Details: ऐश्वर्या राय ने 28 साल के फ़िल्मी करियर में तकीबन 50 फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली फिल्म कब आई थी और किसके साथ थी? बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल क्या रहा था? नहीं तो जानिए यहां सबकुछ.…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Oct 31 2025, 10:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ऐश्वर्या राय ने किस उम्र में रखा था फिल्मों में कदम
Image Credit : Film

ऐश्वर्या राय ने किस उम्र में रखा था फिल्मों में कदम

ऐश्वर्या राय के करियर की पहली फिल्म उस वक्त आई, जब वे 24 साल की थीं। इससे ठीक 3 साल पहले 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। ऐश की डेब्यू फिल्म थी 'इरुवर'। तमिल भाषा में बनी यह फिल्म एपिक पॉलिटिकल ड्रामा थी।

यह भी पढ़ें : Aishwarya Rai की इकलौती फिल्म कौनसी, जिसमें पति अभिषेक और Ex-सलमान दोनों संग किया था काम!

26
ऐश्वर्या राय का पहला हीरो कौन, कितना है दोनों की उम्र में अंतर?
Image Credit : Film

ऐश्वर्या राय का पहला हीरो कौन, कितना है दोनों की उम्र में अंतर?

1997 में आई 'इरुवर' में ऐश्वर्या राय के हीरो के तौर पर मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल दिखाई दिए थे, जो उनसे उम्र में 13 साल बड़े हैं। मणि रत्नम ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी, इसे डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर भी वही थे।

यह भी पढ़ें : Aishwarya Rai ने ठुकराईं ये 7 मूवीज, कोई हिट-सुपरहिट तो कोई ब्लॉकबस्टर

36
'इरुवर' में ऐश्वर्या राय का रोल क्या था?
Image Credit : Film

'इरुवर' में ऐश्वर्या राय का रोल क्या था?

ऐश्वर्या राय ने 'इरुवर' में एक नहीं, बल्कि दो-दो रोल निभाए थे। वे इस फिल्म में पुष्पावली और कल्पना नाम की भूमिका में दिखी थीं और उनका रोल पूर्व एक्ट्रेस और बाद में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जयललिता पर आधारित था। जबकि मोहनलाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे दिग्गज एक्टर दिवंगत एम.जी. रामचंद्रन पर आधारित किरदार निभाया था।

46
'इरुवर' के लिए ऐश्वर्या राय नहीं थीं पहली पसंद
Image Credit : Film

'इरुवर' के लिए ऐश्वर्या राय नहीं थीं पहली पसंद

ऐश्वर्या राय 'इरुवर' के लिए मणि रत्नम की पहली पसंद नहीं थीं। वे इस फिल्म में मनीषा कोइराला को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन कोइराला ने ऑफर ठुकरा दिया। हालांकि, इसकी वजह क्या थी, यह कभी पता नहीं चल सका। कहा यहां तक जाता है कि मणि रत्नम अपनी हर फिल्म में कोइराला को ही कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उनका यह ख्वाब पूरा नहीं हो पाया।

56
'इरुवर' का वो किरदार, जो 7 एक्टर्स ने ठुकराया
Image Credit : Film

'इरुवर' का वो किरदार, जो 7 एक्टर्स ने ठुकराया

'इरुवर' में प्रकाश राज ने तमिज़सेल्वन का किरदार निभाया था, को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि पर बेस्ड था। बताया जाता है कि यह रोल पहले नाना पाटेकर को ऑफर हुआ था। फिर कमल हासन, सत्यराज, ममूटी, आर. शरतकुमार, मिथुन चक्रवर्ती, अरविंद स्वामी और आर. माधवन को इसके लिए अप्रोच किया गया। लेकिन सभी जगह से निराशा हाथ लगने के बाद प्रकाश राज को इस किरदार में कास्ट किया गया।

66
बॉक्स ऑफिस पर कैसा था 'इरुवर' का हाल?
Image Credit : Film

बॉक्स ऑफिस पर कैसा था 'इरुवर' का हाल?

'इरुवर' की कमाई के आंकड़े तो उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन कहा जाता है कि शुरुआत में यह फ्लॉप हो गई थीं। हालांकि, बाद में इसे क्रिटिक्स ने सफल माना और यह कल्ट क्लासिक साबित हुई थी। ऐश्वर्या राय की एक्टिंग और डांस को लोगों ने खास पसंद नहीं किया था। 1997 में ही ऐश्वर्या ने बॉबी देओल के साथ 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड डेब्यू किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मोहनलाल
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
The Kerala Story 2: क्यों हाईकोर्ट ने रखी अपने लिए स्क्रीनिंग की मांग, कहां फंसा पेंच
Recommended image2
Bhooth Bangla First Song Teaser: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी का धमाका, ‘भूत बंगला’ सॉन्ग टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Recommended image3
गोलमाल 5 कास्ट में बड़ा ट्विस्ट! अजय देवगन की गोलमाल 5 में कौन है वो नई अदाकारा?
Recommended image4
Shahid Kapoor Affairs: 6 हसीनाओं से जुड़ा शाहिद कपूर का नाम, सबसे ज्यादा किससे था प्यार?
Recommended image5
'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved