अजय देवगन की 7 सबसे महंगी कारें, एक SUV खरीदने वाले तो वे भारत के पहले शख्स हैं

Published : Apr 02, 2023, 01:08 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में सिंघम के नाम से मशहूर अजय देवगन 54 साल के हो गए हैं। 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में जन्मे अजय देवगन ना केवल शानदार अदाकारी के लिए, बल्कि लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। जानिए उनकी 7 सबसे महंगी कारों के बारे में...

PREV
17

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन के पास 7 से ज्यादा कारें हैं। लेकिन इनमें सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस कलिनन है। बताया जाता है कि भारत में चुनिंदा 5 लोगों के पास ही यह कार है और उनमें से एक अजय देवगन हैं। इस कार की कीमत 7 करोड़ रुपए से शुरू होती है।

27

अजय देवगन की दूसरी सबसे महंगी कार रेंज रोवर वोग है। इस SUV की कीमत करीब 1.97 करोड़ रुपए से शुरू होती है।

37

अजय देवगन लग्जरी कार मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे के मालिक हैं। कहा जाता है कि वे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने यह कार खरीदी थी। इस एसयूवी की कीमत लगभग 1.7 करोड़ रुपए बताई जाती है।

47

अजय देवगन के कार कलेक्शन में लगभग 1.4 करोड़ रुपए की कीमत वाली BMW 730 Ld भी शामिल है। उन्हें मुंबई की सड़कों पर अक्सर इस कार की सवारी करते देखा जा सकता है।

57

सुपरस्टार के पास बेहद स्पेसियस और कम्फ़र्टेबल मर्सिडीज GLE 4 Matic भी है। इस कार की कीमत करीब 1.02 करोड़ रुपए बताई जाती है।

67

अजय देवगन लग्जरी ब्रांड ऑडी की A5 स्पोर्ट्सबैक के मालिक भी हैं। कथिततौर पर लगभग 60 लाख रुपए की कीमत वाली यह कार अजय देवगन ने 2019 में 'कॉफ़ी विद करन' के फिनाले में जीती थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories