अजय देवगन की 8 एक्शन-कॉमेडी-सस्पेंस फिल्में, OTT पर देख वीकेंड का ले मजा

Published : Aug 01, 2025, 01:37 PM IST

Ajay Devgn Films On OTT: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसी बीच आपको अजय की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं,जिन्हें ओटीटी पर देखकर वीकेंड का मजा लिया जा सकता है। 

PREV
18
फिल्म रेड 2

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 इसी साल रिलीज हुई। रितेश देशमुख और वाणी कपूर के साथ वाली इस फिल्म का बजट 120 करोड़ था और इसने 243.06 करोड़ कालेक्शन किया था। अब इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स देखा जा सकता है।

28
फिल्म शैतान

अजय देवगन और ज्योतिका की हॉरर फिल्म शैतान 2024 में आई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 65 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 211.06 करोड़ का कारोबार किया था। मूवी को अब नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

38
फिल्म भोला

2023 में आई अजय देवगन-तब्बू की फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 111.64 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

48
फिल्म दृश्यम 2

2022 में आई अजय देवगन-श्रिया सरन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। बता दें कि फिल्म का बजट 70 करोड़ था और इसने 345 करोड़ का बिजनेस किया था।

58
फिल्म तान्हा जी

काजोल और अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी 2020 में आई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बजट 125 करोड़ था और इसने 367.65 करोड़ की कमाई की थी। मूवी को ओटीटी जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

68
फिल्म टोटल धमाल

2019 में आई अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की कॉमेडी मल्टी स्टारर फिल्म टोटल धमाल ओटीटी जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 228.27 करोड़ की कमाई की थी।

78
फिल्म बोल बच्चन

अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई और असिन की 2012 में आई फैमिली कॉमेडी फिल्म बोल बच्चन को ओटीटी जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 50 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ कमाए थे।

88
फिल्म सिंघम

2011 में आई अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम जबरदस्त हिट रही। इसे ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 157.89 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Read more Photos on

Recommended Stories