वो एक टाइटल जो Ajay Devgn के लिए रहा लकी, ताबड़तोड़ बनी 4 फिल्में, चारों HIT

Published : Apr 23, 2025, 08:59 AM ISTUpdated : Apr 23, 2025, 09:40 AM IST

Ajay Devgn Lucky Title Golmaal: अजय देवगन अपनी फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है। इससे पहले आपको अजय के लिए साबित हुआ एक फिल्म टाइटल के बारे में बता रहे हैं।

PREV
18

अजय देवगन की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स में होती है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। उनके लिए सबसे लकी टाइटल गोलमाल रहा। इस नाम से 4 फिल्में बनी और चारों ही हिट रही। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

28

अजय देवगन की गोलमाल सीरीज की पहली फिल्म गोलमाल फन अनलिमिटेड 2006 में आई थी। फिल्म में अजय के साथ तुषार कपूर, शरमान जोशी, अरशद वारसी, रिमी सेन, परेश रावल थे। 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 41.25 करोड़ कमाए थे।

38

अजय देवगन की गोलमाल रिटर्न्स 2008 में आई थी। फिल्म में अजय के साथ करीना कपूर, तुषार कपूर, श्रेयश तलपड़े, अरशद वारसी, अमृता राव, सेलिना जेटली थे। 25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 80 करोड़ कमाए थे। 

48

2010 में अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 3 आई थी। इसमें अजय के साथ करीना कपूर, श्रेयश तलपड़े, मिथुन चक्रवर्ती, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, नीना पाठक थे। 40 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 167 करोड़ कमाए थे। 

58

2017 में अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन आई थी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा, तब्बू, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, नील नितिन मुकेश, प्रकाश राज थे। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 310.98 करोड़ का बिजनेस किया था। 

68

वैसे, अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म रेड 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। 

78

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म रेड 2 अगले महीने की पहली तारीख को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म में वाणी कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं।

88

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे वे रेड 2 के अलावा सन ऑफ सरदार 2, दे दे प्यार दे 2, रेंजर, धमाल 4 में नजर आएंगे। बता दें कि वे रोहित शेट्टी के साथ मिलकर गोलमाल 5 की प्लानिंग कर रहे हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories