
Ajay Devgn On Nyasa On Maa Trailer Launch : अजय देवगन गुरुवार को अपनी पत्नी काजोल की आने वाली हॉरर फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। मुंबई में आयोजित इस इवेंट में, रेड 2 एक्टर ने अपनी बेटी न्यासा के भविष्य की प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की। ट्रेलर इवेंट में एक्टर से पूछा गया कि उन्होंने होम प्रोडक्शन की फिल्म में न्यासा को क्यों नहीं लिया। इस पर उन्होंने सीधा सपाट जवाब दिया है। बता दें कि अजय देवगन ने काजोल स्टारर मां को प्रोड्यूस किया था ।
अजय देवगन और काजोल की शादी 1999 में हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं, न्यासा, जिसका जन्म 2003 में हुआ और युग का जन्म 2010 में हुआ। न्यासा ने बीते महीने अपना 22वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अजय ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक मिरर सेल्फी पोस्ट की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।