
Raid 2 Box Office Collection Day 32: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की रिलीज को 32 दिन पूरे हो गए हैं और फिल्म की कमाई की रफ्तार में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और कमाई भी कर रही है। इसी बीच फिल्म की कमाई का 32वें दिन का आंकड़ा सामने आया है। सामने आए आंकड़े को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म का क्रेज दर्शकों में अभी भी कम नहीं हुआ है। रेड 2 ने अपनी रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें संडे को 1.65 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 232.78 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 एक मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रेड 2 ने रिलीज के पहले वीक 95.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे वीक फिल्म का कलेक्शन 40.6 करोड़ रहा। वहीं, तीसरे वीक की बात करें तो फिल्म ने 20.5 करोड़ का कारोबार किया। चौथे वीक फिल्म की कमाई 8.25 करोड़ हुई। वहीं, 30वें दिन फिल्म ने 60 लाख रुपए का कलेक्शन किया तो 31वें दिन रेड 2 ने 1.15 करोड़ का बिजनेस किया। सैकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 32वें दिन 1.65 करोड़ का कारोबार किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अभी तक 168.50 करोड़ कमा लिए है। वहां, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 232.78 करोड़ हो गई हैं।
रेड 2 ने इंडिया में 168.50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या फिल्म 200 करोड़ कमा पाएगी। हालांकि, ट्रेड एनिलिस्ट्स का कहना है कि ये आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा क्योंकि 6 जून को अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हो रही है, जिसका इस वक्त सबसे ज्यादा बज है। मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट ने फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से शुरू कर दिया है। हाल ही में फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। फैन्स इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने फिल्म को 375 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इस बार फिल्म में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।