
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म सिंघम अगेन (Sigham Again) की रिलीज का सभी इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद ने मेकर्स ने रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी। इसके बाद से सभी फिल्म की नई रिलीज को जानने चाहते हैं। इसी बीच सिंघम अगेन को लेकर एक धांसू अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने नई डेट रिवील कर दी है। बता दें कि मूवी इसी साल दीवाली के मौके पर 15 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि इस मल्टीस्टारर फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हैं। रोहित एक बार भी अपनी कॉप सीरीज के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं।
कितना है सिंघम अगेन का बजट
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का बजट करीब 250 करोड़ रुपए है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय लीड रोल में हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने करीब 50-60 करोड़ रुपए फीस ली है। फिल्म को अजय-रोहित मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 2011 में पहली फिल्म सिंघम आईं थी, जिसमें अजय देवगन के साथ काजल अग्रवाल लीड रोल में थी। इस फिल्म के लिए अजय ने 6 करोड़ लिए थे। इसके बाद सिंघम रिटर्न आई, जिसमें अजय के साथ करीना कपूर थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने 20 करोड़ चार्ज किए थे, जोकि पहले की तुलना में 4 गुना ज्यादा थी।
सिंघम अगेन की स्टारकास्ट
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म में भर-भरकर स्टारकास्ट है। इसमें अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह लीड रोल में है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है।
अपनी ही फिल्म से होगा अजय देवगन का क्लैश
आपको बता दें कि सिंघम अगेन जहां 15 नवबंर को रिलीज हो रही है, वहीं, अजय देवगन की रेड 2 भी इसी दिन रिलीज हो रही है। अजय की इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रेड 2 के मेकर्स सिंघम अगेन को देखते हुए फिल्म की डेट आगे बढ़ाते हैं या क्लैश होने देते हैं।
ये भी पढ़ें...
50000Cr का मालिक, दुनियाभर में ठाठ, मिलिए हीरामंडी की आलमजेब के पति से
बॉलीवुड की 3 हसीनाओं का कान्स में दिखा जलवा, कौन पड़ा किस पर भारी
आखिरकार लापता 'सोढ़ी' लौटे घर, बताया कहां थे 25 दिनों तक और क्या किया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।