
एंटरटेनमेंट डेस्क. मेकर्स अजय देवगन (Ajay Devgn) की फ्रेंचाइजी सिंघम (Singham) की अगला पार्ट लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम सिंघम अगेन (Singham Again) है। रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) की यह फिल्म वैसे, तो 2024 की दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है इसकी डेट चेंज कर दी गई है। रिपोर्टस की मानें तो फिल्म अब 2024 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। दरअसल, 2024 की दिवाली पर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) रिलीज हो रही है और सिंघम अगेन के मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया है। बता दें कि 100 करोड़ के बजट वाली सिंघम अगेन में अजय के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब अजय-दीपिका साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।
धमाकेदार रही है रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स
पिछले कुछ सालों में रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स काफी धमाका कर रहा है। अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार द्वारा कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी में निभाए गए किरदारों को आज भी याद किया जाता है। पहली बार सिम्बा (2018) में तीनों एक साथ नजर आए थे। तिकड़ी को तब सूर्यवंशी (2021) में देखा गया था। 2021 में आई फिल्म सूर्यवंशी में यह भी संकेत दिया था कि फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन होगी, जो सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अब पता चला है कि फिल्म 2024 के स्वतंत्रता दिवस के दौरान रिलीज होगी। सिंघम फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म, जिसका नाम सिंघम रिटर्न्स है, वह भी 2014 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी।
खास होगी सिंघम अगेन
सिंघम अगेन के लिए स्वतंत्रता दिवस 2024 की विशेष तारीख को चुनकर, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है, जबकि इसे पहले दिवाली 2024 पर रिलीज किया जाना था। साथ ही, फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाकर, निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ क्लैश होने से भी खुद को बचा लिया है। बता दें कि भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म। सीरीज की पिछली फिल्म भूल भुलैया 2, 2022 की हिट बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। तीसरी में फिर से कार्तिक और निर्देशक अनीस बज्मी साथ काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...
अर्पिता खान की ईद पार्टी में शामिल हुए 10 जोड़े, 1 कपल ने लूटी महफिल
सलमान खान की बहन की EID पार्टी में सितारों का मेला, छाई Ex गर्लफ्रेंड
KKBKKJ: ऐसा रहा सलमान खान की 8 मल्टी स्टारर मूवी का BOX OFFICE रिकॉर्ड
इस मामले में SRK टॉप पर, साउथ के 4 स्टार्स ने पछाड़ा दबंग सलमान खान को
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।