1994 में अक्षय कुमार की रिलीज हुईं थीं 11 फिल्में, 8 रही हिट-कमाई में NO.1 पर कौन?

Published : Sep 09, 2025, 11:19 AM IST
akshay kumar 11 movies release in 1994

सार

अक्षय कुमार 58 साल के हो गए हैं। अपने 34 साल के करियर में उन्होंने तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। साल 1994 अक्षय के लिए खास रहा, इस दौरान उनकी 11 फिल्में रिलीज हुई और कुछ को छोड़ सभी सुपरहिट रही। 

अक्षय कुमार ने बतौर लीड हीरो अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म सौगंध से की थी। इस एक्शन फिल्म के डायरेक्टर राज एन सिप्पी थे। इसमें शांतिप्रिया, राखी, मुकेश खन्ना लीड रोल में थे। हालांकि, ये फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई और अक्षय को मायूसी हाथ लगी, लेकिन जल्दी ही उनकी किस्मत चमकी और फिल्म खिलाड़ी ऑफर हुई। ये मूवी सुपरहिट रही और वे रातोंरात स्टार बन गए। साल 1994 अक्षय के लिए लकी रहा। इस दौरान उनकी 11 फिल्में बैक टू बैक रिलीज हुई। जानते हैं इन फिल्मों का हाल...

1994 में आई अक्षय कुमार की फिल्मों का हाल

1994 में सबसे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ऐलान रिलीज हुई। डायरेक्टर गुड्डू धनोआ की इस फिल्म में उनके साथ मधु,अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, मोहन जोशी और रामी रेड्डी थे। 1.85 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 8.66 करोड़ का बिजनेस किया था और ये हिट रही थी। अक्षय कुमार की रोमांटिक फिल्म ये दिल्लगी आई। इसमें उनके साथ काजोल और सैफ अली खान थे। डायरेक्टर नरेश मल्होत्रा ने इस मूवी को 2 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 10.77 करोड़ का कारोबार किया था। ये सुपरहिट रही थी। डायरेक्टर सुनील अग्निहोत्री की फिल्म जय किशन में अक्षय के साथ आयशा जुल्का और चांदनी थे। सवा करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 4.53 करोड़ कमाए थे। इसमें वे डबल रोल में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें... क्यों राजीव भाटिया से अक्षय कुमार बने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी'? पढ़ें दिलचस्प कहानी

अक्षय कुमार की एक्शन फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा ने तो रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। डायरेक्टर राजीव राय की इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, गुलशन ग्रोवर और सदाशिव अमरापुरकर थे। 3.75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 22.65 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था। वहीं, उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ने भी खूब गदर मचाया था। सैफ अली खान और शिल्पा शेट्टी के साथ वाली इस फिल्म के डायरेक्टर समीर मलखान थे। फिल्म का बजट 3.25 करोड़ था और इसने 13.84 करोड़ का कारोबार किया था।

अक्षय कुमार की कॉमेडी-थ्रिलर मूवीज

अक्षय कुमार की फिल्म इक्के पे इक्का के डायरेक्टर राजन एन सिप्पी थे। शांतिप्रिया के साथ वाली इस मूवी का बजट 1 करोड़ था और इसने 9.35 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी हिट रही थी। अमानत में अक्षय, संजय दत्त के साथ नजर आए थे। ये मूवी ठीकठाक रही थी। 2.85 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 5.48 करोड़ कमाए थे। वहीं, अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म सुहाग ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। डायरेक्टर कुकू कोहली की इस फिल्म का बजट 3 करोड़ था और इसने 12.14 करोड़ कमाए थे।

ये भी पढ़ें... 8 PHOTOS: समुंदर का किनारा, मॉडर्न इंटीरियर और ऑर्गेनिक थीम से सजा है अक्षय कुमार का बंगला

अक्षय कुमार की सस्पेंस-एक्शन फिल्में

अक्षय कुमार की 85 लाख के बजट में फिल्म जख्मी दिल में अश्विनी भावे हीरोइन थी। डायरेक्टर राजू सुब्रमण्यम की इस फिल्म ने 1.36 करोड़ कमाए थे। मधु के साथ अक्षय की जामिल के डायरेक्टर जीपी सिप्पी थे। 1.50 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 5.45 करोड़ कमाए थे। फिल्म हिट रही। अक्षय की मल्टीस्टारर फिल्म हम हैं बेमिसाल का बजट 2.50 करोड़ था। इसने 4.15 करोड़ कमाए थे। फिल्म खास नहीं ही थी।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Honey Singh के पास कितने पैसे? कहां से करते हैं कमाई और कितनी है सैलरी?
SRK की बेटी को किसने रुलाया, लीड रोल छोड़िए सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए किया रिजेक्ट?