8 PHOTOS: समुंदर का किनारा, मॉडर्न इंटीरियर और ऑर्गेनिक थीम से सजा है अक्षय कुमार का बंगला

Published : Sep 09, 2025, 06:49 AM IST

अक्षय कुमार 58 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को दिल्ली में हुआ था। एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस थ्रिलर से भरी फिल्मों के पहचाने जाने वाले अक्षय का मुंबई में एक आलीशान बंगला है। जन्मदिन के मौके पर उनके बंगले की इनसाइड फोटोज दिखाते हैं।

PREV
18

अक्षय कुमार का जुहू, मुंबई में लग्जीरियस बंगला है, जहां वे अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। इस बंगले की कीमत 80 करोड़ के करीब है। उनके इस बंगले से समुंदर का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

28

अक्षय कुमार के बंगले के इंटीरियर की बात करें तो इसे उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सजाया है। उन्होंने घर को सजाने में डिफरेंट टेक्निक और थीम को यूज किया है। साथ हर छोटी-बड़ी सुविधा का भी ध्यान रखा है।

38

अक्षय कुमार के बंगले में मॉडर्न आर्ट सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। हर रूम को मॉडर्न पेंटिंग्स और कलाकृतियां से सजाया गया है। ट्विंकल ने घर को सजाने में ऑर्गेनिक थीम यूज की है।

48

अक्षय कुमर के बंगले में शानदार डाइनिंग एरिया भी है। इस एरिया में कांच की बड़ी-बड़ी विंडोज है, जिससे बाहर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। साथ ही रूम में ग्रीनरी का भी ध्यान रखा है। 

58

ट्विंकल खन्ना ने बंगले के बेडरूम को भी यूनिक तरीके से सजाया है। यहां की वॉर के कलर को उन्होंने लाइट रखा है। इस घर के ग्राउंड फ्लोर पर एक डीलक्स वार्डरोब, मॉडर्न किचन के अलावा होम थिएटर भी मौजूद है।

68

ट्विंकल खन्ना राइटर हैं। उन्होंने अपने लिखने-पढ़ने के लिए एक स्पेशल रूम तैयार किया है। इस रूम में बड़े-बड़े सेल्फ में ढेरों किताबें देखने को मिलती हैं। इस रूम में मॉडर्न आर्ट देखने को मिलता है। 

78

अक्षय के बंगले में शानदार गार्डन एरिया भी है। इसमें कई तरह के पेड़-पौधे लगे हैं। बता दें कि ट्विंकल ने अपने पिता राजेश खन्ना की याद में गार्डन में आम के पेड़ खासतौर पर लगाकर रखे हैं। 

88

अक्षय कुमार के गार्डन एरिया की सजावट भी देखने लायक है। यहां शानदार सीटिंग एरिया है। साथ ही बड़ी-बड़ी मूर्तियों से सजावट भी की गई है। यहां पर आरामदायक चेयर्स और झूले भी लगे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories