
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। सामने आए ट्रेलर में 65 मजदूरों को रेस्क्यू करने की कहानी दिखाई गई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। ये फिल्म रियल माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म के अक्षय, जसवंत सिंह गिल का रोल प्ले कर रहे हैं। अक्षय ने ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- सरदार जसवन्त सिंह गिल जी, एह ट्रेलर त्वाहदी याद विच त्वाहदी बहादुरी नू समर्पित है। आपकी याद में आपके साहस को सलाम। रब रक्खा। #MissionRaniganj ट्रेलर आउट,#MissionRaniganj 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।
क्या है अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर में
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज के ट्रेलर में दिखाया गया कि खदान में पानी भर जाने की वजह से अंदर काम कर रहे करीब 65 मजदूर अंदर फंस जाते हैं। इन मजदूरों के परिवारवालों को जैसे ही इस हादसे के बारे में पता चलता वो सब गदर मचा देते हैं। शहर में तोड़फोड़ और आगजनी तक होने लगती है। मजदूरों के परिवारवाले परेशान और चाहते है कि किसी भी तरह से उनके अपना जिंदा बचकर वापस आ जाए। इसके बाद जसवंस सिंह गिल यानी अक्षय कुमार अपना रेस्क्यू प्लान लेकर आते हैं। वो मजदूरों को कैसे बचाते हैं, उन्हें कितनी मशक्कत करनी पड़ती है, ये सब फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है। इस फिल्म में रवि किशन भी हैं, जो खदान में फंसे माइनर्स के रोल में हैं। फिल्म जसवंत सिंह गिल की पत्नी का किरदार परिणीति चोपड़ा ने निभाया है।
मिशन रानीगंज की कहानी
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज सच्ची घटना पर आधारित है। ये कहानी 1989 की है। पश्चिमी बंगाल के रानीगंज की एक खदान में रात में करीब 220 मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान वहां की एक दीवार में ब्लास्ट होता है और इसी की वजह से पूरी खदान में पानी भर जाता है। बता दें कि इस हादसे में माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने खुद खदान में उतरकर कई मजदूरों की जान बचाई थी। बता दें कि 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म को टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, राजेश शर्मा, गौरव प्रतीक, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा भी हैं।
ये भी पढ़ें..
4 साल 16 फिल्में और 10 FLOP, डिजास्टर रहा अक्षय कुमार का BO रिकॉर्ड
ऐसा क्या है परिणीति चोपड़ा की शादी की चुनरी में, जिस पर टिकी निगाहें
ऐसा क्या हुआ कि उड़ रहा राघव की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा का मजाक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।