Top की FLOP रही अक्षय कुमार की ये 10 फिल्में, BOX OFFICE पर इन 5 की कमाई जान घुम जाएगा माथा

Published : Feb 27, 2023, 07:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुए। 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म सेल्फी फ्लॉप साबित हुई। वैसे, इससे पहले भी उनकी कई फिल्में डिजास्टर साबित हो चुकी हैं। कुछ फिल्मों की कमाई तो माथा घुमाने वाली है। 

PREV
111

आपको बता दें कि 2022 में अक्षय कुमार ने लगातार 5 फ्लॉप फिल्में दी थी और मेकर्स को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था। उन्हें अपनी फिल्म सेल्फी से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म फिसड्डी निकली। फिल्म 2 दिन में सिर्फ 6 करोड़ रुपए ही कमा पाई। बता दें कि इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए हैं। 

211

1. सौगंध
अक्षय कुमार ने अपने करियर में जहां हिट फिल्में दी वहीं कई फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों में भी काम किया। उनकी डेब्यू फिल्म सौगंध डिजास्टार साबित हुई थी। 1991 में आई इस फिल्म ने सिर्फ 2 करोड़ रुपए की कमाए थे। फिल्म के डायरेक्टर राज सिप्पी थे। 

311

2. अशांत
1993 में आई फिल्म अशांत तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं थी। फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपए का ही बिजनेस किया था। इस फिल्म को केशु रामसे ने डायरेक्ट किया था।

411

3. जय किशन
1994 में आई अक्षय कुमार की फिल्म जय किशन भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। सुनील अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 2.45 करोड़ का ही बिजनेस किया था। 

511

4. अमानत
अक्षय कुमार की फिल्म अमानत भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 3.09 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

611

5. नजर के सामने
अक्षय कुमार की फिल्म नजर के सामने बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। फिल्म ने सिर्फ 1.26 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस फिल्म को 1995 में आई इस फिल्म जगदीश ए शर्मा ने डायरेक्ट किया था।

711

6.  तू चोर मैं सिपाही
1996 में आई अक्षय की फिल्म तू चोर मैं सिपाही भी डिजास्टर साबित हुई। फिल्म ने 6.20 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म को गुड्डू धनोवा ने डायरेक्ट किया था।

811

7. इंसाफ
अक्षय कुमार की फिल्म इंसाफ का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया। 1997 में आई डायरेक्टर दयाल नेहलानी की फिल्म ने 3.71 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

911

8. बारूद
1998 में आई उनकी फिल्म बारूद भी सुपरफ्लॉप साबित हुई। प्रमोद चक्रवर्ती के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 4.85 करोड़ का बिजनेस किया था।

1011

9. इंसान
डायरेक्टर के सुभाष की मल्टीस्टारर फिल्म इंसान भी अपनी कमाल नहीं दिखा पाई। 2005 में आई फिल्म ने 6.58 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories