अक्षय कुमार की इन 7 FLOP फिल्मों को 1 मामले में मात नहीं दे पाई Selfiee, साबित हुई DISASTER

Published : Feb 28, 2023, 01:50 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का बुरा हाल है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर महज 10.20 करोड़ रुपए की कमाई। ये आंकड़ा अक्षय की अन्य फ्लॉप की पहले ओपनिंग वीकेंड कमाई से भी काफी कम है। बता दें कि सेल्फी अक्षय की 7 फिल्मों से भी पीछे है।

PREV
19

आपको बता दें कि अक्षय कुमार लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। 2022 में उन्होंने लगातार 4 फ्लॉप फिल्में दी। उनकी बिग बजट की फिल्म बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 

29

सेल्फी के साथ अक्षय कुमार को पिछले एक दशक में अब तक का सबसे कम वीकेंड कलेक्शन मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर लगभग 10.20 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब तक सेल्फी ने बेल बॉटम, रक्षा बंधन जैसी उनकी अन्य फ्लॉप फिल्मों से भी बदतर प्रदर्शन किया है।
 

39

अक्षय कुमार की 2022 में आई फिल्म रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 28.16 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 

49

अक्षय कुमार की एक और फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई वह है बच्चन पांडे। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 36.17 करोड़ रुपए कमाए थे। ये फिल्म भी 2022 में आई थी।

59

2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। बिग बजट की इस फिल्म ने अपने वीकेंड पर 39.40 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

69

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों में से एक राम सेतु ने पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने करीब 55,48 करोड़ का कारोबार किया था। ये फिल्म 2022 में आई थी। 

79

2021 में आई अक्षय कुमार की बेल बॉटम ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 12.75 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म दर्शकों के बीच ज्यादा बज पैदा करने में कामयाब नहीं हुई।

89

2013 में आई अक्षय कुमार की फिल्म बॉस का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर खस्ता ही रहा। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 40.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories