एंटरटेनमेंट डेस्क. लगभग हर फिल्म इंडस्ट्री पुरुष प्रधान है। फिर चाहे बॉलीवुड हो या फिर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री। बावजूद इसके यहां एक्ट्रेसेस ने अपना एक अलग मुकाम बनाया है। वीमेन डे से पहले जानिए बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर एक्ट्रेसेस के बारे में...
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। बताया जाता है कि उनके पास लगभग 828 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने यह प्रॉपर्टी एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के जरिए बनाई है। उनकी सालाना कमाई करीब 80 से 90 करोड़ रुपए बताई जाती है।
210
बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बताई जाती हैं, जो फिलहाल यूएस में सेटल हैं। उनकी सालाना इनकम लगभग 8 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है। प्रियंका के पास लगभग 580 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
310
आलिया भट्ट के पास लगभग 557 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आलिया भट्ट फिल्मों के लिए करीब 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
410
करीना कपूर के पास लगभग 440 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी सालाना कमाई कहीं 12 करोड़ तो कहीं 28 करोड़ रुपए बताई जाती है। करीना की कमाई फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।
510
दीपिका पादुकोण करीब 314 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन है। वे सालाना लगभग 24 करोड़ रुपए कमाती हैं। उनकी कमाई फिल्मों से आने वाली फीस के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से होती है।
610
अनुष्का शर्मा हर महीने लगभग एक करोड़ रुपए कमाती हैं। वे फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट से भी तगड़ी कमाई करती हैं। उनके पास लगभग 255 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
710
धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। टीवी रियलिटी शोज, फिल्मों और ब्रांड्स का एंडोर्समेंट कर कमाई करने वाली माधुरी के पास करीब 248 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
810
कटरीना कैफ करीब 217 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। उनकी सालाना कमाई 25 से 30 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनके कमाई के साधनों में उनकी फिल्मों से मिलने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।
910
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक बताई जाती हैं। उनके पास लगभग 112 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। उनकी कमाई फिल्मों की फीस और ब्रांड्स एंडोर्समेंट से मिलने वाले मेहनताने से होती है।
1010
जैकलीन फर्नांडीज की सालाना इनकम लगभग 9.50 करोड़ रुपए बताई जाती है। वे फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से कमाई करती हैं। उनके पास कुल लगभग 101 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
नोट : आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। एशियानेट न्यूज हिंदी इसमें दिए गए आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।