Published : Apr 17, 2025, 07:32 AM ISTUpdated : Apr 17, 2025, 07:55 PM IST
Akshay Kumar Khiladi Titles Films: अक्षय कुमार केसरी 2 को लेकर चर्चा में है। वैसे उन्हे खिलाड़ी के नाम से भी जाना है। दरअसल, उन्होंने इस टाइटल पर करीब 8 फिल्मों में काम किया। आइए, जानते है इनके बारे में...
अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर लाइमलाइट में है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में अक्षय को खिलाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, उनकी पहली हिट फिल्म खिलाड़ी थी। फिर उन्होंने अपने इसी लकी टाइटल के साथ 8 फिल्मों में काम किया और ये सभी हिट रही। आइए जानते हैं इनके बारे में…
29
अक्षय कुमार की पहली हिट फिल्म 1992 में आई खिलाड़ी थी। एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस से भरी ये 2 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
39
1994 में आई अक्षय कुमार की फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी भी ब्लॉकबस्टर रही थी। सैफ अली खान के साथ वाली 3.25 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म ने 13.84 करोड़ का बिजनेस किया था।
1995 में आई फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी भी हिट रही। ममता कुलकर्णी के साथ वाली ये फिल्म 4 करोड़ के बजट में बनीं थीं। फिल्म ने 16.05 करोड़ का कारोबार किया था।
59
1996 में आई अक्षय कुमार-रवीना टंडन की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी ब्लॉकबस्टर रही। 6.75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म 25.15 करोड़ का बिजनेस किया था।
69
जूही चावला के साथ अक्षय कुमार की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी भी हिट रही। 5.57 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 16.75 करोड़ का कारोबार किया था।
79
अक्षय कुमार - ट्विकंल खन्ना की फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी 1999 में आई थी। 7.75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 16 करोड़ का कारोबार किया था।
89
2000 में आई अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 420 भी हिट रही। महीमा चौधरी के साथ वाली इस फिल्म का बजट 8 करोड़ था और फिल्म ने 10.02 करोड़ कमाए थे।
99
2012 में आई असिन और अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 हिट रही। 63 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 107 करोड़ का कलेक्शन किया था।