OMG! अक्षय कुमार का विवादित बयान वायरल, बोले- 'भगवान पर दूध की बर्बादी क्यों करते हो?

Published : Jul 12, 2023, 08:30 PM ISTUpdated : Jul 12, 2023, 08:56 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ, जिसमें वे भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही वे विवादों में भी घिर गए हैं। शिव पूजा सवाल उठाने वाला अक्षय का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है...

PREV
15
अक्षय कुमार का पुराना बयान वायरल

'OMG 2' का टीजर रिलीज होते ही अक्षय कुमार का एक पुराना बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस बयान में अक्षय ने भगवान शिव को चढ़ने वाले दूध पर सवाल उठाया था। उन्होंने भगवान को अर्पित किए जाने वाले दूध और तेल को बर्बादी बताया था।

25
क्या कहा था अक्षय ने अपने बयान में?

अक्षय कुमार ने अपने बयान में कहा था, "आप इतना तेल और दूध भगवान पर बर्बाद क्यों कर रहे हैं? ऐसा कहां लिखा है कि भगवान ने कहा है कि मुझे दूध चढ़ा देना और हनुमान कह रहे हैं कि मेरे को तेल डाल।"

35
अक्षय कुमार ने किसानों की समस्या से जोड़ा था मुद्दा

अक्षय कुमार ने अपने बयान में आगे कहा था, "मुझे समझ नहीं आता कि इतनी बर्बादी क्यों? वहीं हम यह भी कहते हैं कि किसान खाने और पैसों के अभाव में मर रहे हैं। इसलिए बर्बाद करने से अच्छा यह उन्हें दे दो। मैं मंदिरों में जाता हूं। वहां बहुत बर्बादी होती है।"

45
अक्षय कुमार की 'OMG 2' के टीजर में क्या है?

अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' के टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के डायलॉग से होती है। वे कह रहे हैं, "ईश्वर है या नहीं? इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहे वो नास्तिक कांजीलाल मेहता हों या फिर आस्तिक कांतिशरण मुद्गल। और तकलीफ में लगाई गई पुकार उसे हमेशा अपने बंदों तक खींच ही लाती है।" इसके ठीक बाद पंकज त्रिपाठी को भगवान शिव की पूजा करते दिखाया गया है और फिर भगवान शिव बने अक्षय कुमार की एंट्री होती है। इससे अंदाजा लगता है कि फिल्म में इस बार कहानी कांतिशरण मुद्गल (पंकज त्रिपाठी) और भगवान शिव की होगी।

55
11 अगस्त को रिलीज होगी 'OMG 2'

अमित राय के निर्देशन में बनी 'OMG 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम, अरुण गोविल और गोविंद नामदेव की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 2012 में आई 'OMG' की सीक्वल है, जिसमें अक्षय के साथ परेश रावल की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

और पढ़ें…

'EX-गर्लफ्रेंड को 50 लाख रुपए दो या जेल जाओ', अभिनेता अरमान कोहली को हाई कोर्ट का आदेश

90s का वह स्टार, जिसे ड्रग्स ने किया बर्बाद, अब ऐसे कर रहा गुजारा

इस अंदाज़ में स्कूली बच्चों से मिलीं राखी सावंत तो वे बोले- जिंदगी से जाने का क्या लोगे तुम?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories