34 सालों में 7 बार रिपीट, Akshay के लिए बेहद लकी ये नाम, BO पर नोटों की बारिश

Published : May 28, 2025, 03:08 PM IST

हेरा फेरी 3 विवाद के बीच, जानिए अक्षय कुमार के 'राज' नाम वाले किरदार के बारे में जो 7 फिल्मों में इस्तेमाल किया गया है। इत्तफाक कहे या बेहतरीन स्टोरी लाइन, इसमें से ज्यादातर फिल्में सफल रही हैं।     

PREV
110

हेराफेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने के बाद अक्षय कुमार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी बाबू भैया से खींचतान भी चल रही है। इस बीच इस मूवी में उनके नाम राजू से मिलते जुलते नाम राज के बारे में आपको बता रहे हैं। जो कम से कम 7 मूवी में इस्तेमाल किया है।

210

फिल्मों में कैरेक्टर के नाम को भी किरदार के अनुरूप ही रखा जाता है। हेरा फेरी में अक्षय कुमार का नाम राजू है, जो बहुत कॉमन है। वहीं जब कैरेक्टर ऑफीशियल या नौकरी पेशा या अमीर शख्सियत का होता है तो नाम भी उसके मुताबिक ही रखा जाता है।

310

खिलाड़ी मूवी से अक्षय कुमार स्टार बने थे। इसमें उनके कैरेक्टर का नाम राज था। बाद में कम से कम 7 फिल्मों में उनका यही नाम किरदार के रूप में रखा गया।

410

अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित खिलाड़ी सुपरहिट मूवी है। आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और साबीहा के अलावा प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, अनंत महादेवन और जॉनी लीवर ने सपोर्टिंग भूमिकाएं निभाई हैं। ये 1992 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी। इसमें अक्षय के किरदार का नाम राज है। 

510

1994 में रिलीज एक्शन फ़िल्म सुहाग का निर्देशन कुकू कोहली ने किया है। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा लीड रोल में हैं। ये उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्मों में से एक थी। 3 करोड़ में बनी मूवी 12.14 करोड़ की कमाई की थी। इसमें भी अक्षय का ऑन स्क्रीन नाम राज है। 

610

6 अप्रैल 1999 को रिलीज़ ज़ुल्मी मूवी जिसे कुकू कोहली द्वारा निर्देशित किया गया था। इसमें लीड रोल में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना है। ये फिल्म ऐवरेज से कम बिजनेस कर पाई थी। एक बार फिर पर्दे पर उनका नाम राज था। 

710

हां मैंने भी प्यार किया ( haan maine bhi pyaar kiya ) मूवी 2002 की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है, इसका डायरेक्शन धर्मेश दर्शन ने किया है। फ़िल्म में अक्षय कुमार,अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर लीड रोल में हैं। 11 करोड़ में बनी फिल्म ने 19.55 करोड़ की कमाई की थी। अक्षय का नाम राज रखा गया था। 

810

2003 में रिलीज अंदाज़ ( andaaz ) का निर्देशन राज कंवर ने किया है। इसमें अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। ये लारा और प्रियंका की डेब्यू मूवी भी है। 9.25 करोड़ में बनी इस मूवी 28.81 करोड़ रु कमाए । राज नाम उनके कैरेक्टर को सूट किया था। 

910

ऐतराज़ ( aitaraaz )  12 नवंबर 2004 को रिलीज़ हुई थी। 11 करोड़ के बजट के मुकाबले बॉक्स ऑफ़िस पर ₹26 करोड की कमाई करने वाली मूवी थी। इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर लीड रोल में तो प्रियंका चोपड़ा ने लीड विलेन का किरदार निभाया था। राज यानि अक्षय का किरदार बेहद पसंद किया गया था।  

1010

दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर ( Dosti: Friends Forever ) 2005 में रिलीज रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुनील दर्शन ने किया है। बॉबी देओल, अक्षय कुमार, करीना कपूर और लारा दत्ता लीड रोल में हैं। 15 करोड़ में बनी फिल्म ने 23 करोड़ की कमाई की थी। एक बार फिर अक्षय राज नाम के साथ नजर आए। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories