Akshay Kumar ने फिर बेचे 2 अपार्टमेंट, कैसे 8 साल में डबल किया पैसा

Published : Jul 28, 2025, 02:38 PM ISTUpdated : Jul 28, 2025, 02:57 PM IST
Akshay Kumar

सार

अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली के दो अपार्टमेंट करोड़ों रुपए में बेचे हैं, जिससे उन्हें 91.95% का प्रॉफिट हुआ है। आपको बता दें अक्षय ने ये फ्लैट्स साल 2017 में खरीदे थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Akshay Kumar Sells Property: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली में स्थित दो आलीशान अपार्टमेंट को बेच दिया है। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, ये दोनों अपार्टमेंट मुंबई के बोरीवली के स्काई सिटी में स्थित हैं, जिसे ओबेरॉय रियल्टी ने डिवेलप किया और ये 25 एकड़ में फैले हुए हैं। यह एक रेडी-टू-मूव रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है, जिसमें 3BHK, 3BHK+स्टूडियो और डुप्लेक्स अपार्टमेंट हैं।

अक्षय कुमार को हुआ कितना फायदा

अक्षय कुमार ने पहली प्रॉपर्टी को 5.75 करोड़ रुपए में बेचा है। अक्षय ने इसे साल 2017 में 3.02 करोड़ रुपए में खरीदा था और यह 1,101 स्क्वायर फीट में फैली हुई है। खास बात यह है कि इसमें दो कार पार्किंग भी हैं। इस लेन-देन में 34.50 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपए के रजिस्ट्रेशन चार्जेस शामिल हैं। वहीं दूसरे अपार्टमेंट को उन्होंने 1.35 करोड़ रुपये में बेचा है। इसे उन्होंने साल 2017 में 67.90 लाख रुपए में खरीदा था। इस लेनदेन में 6.75 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी पेमेंट और 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस लगी है। कुल मिलाकर, अक्षय ने अपने दोनों अपार्टमेंट 7.10 करोड़ रुपए में बेचे हैं। ऐसे में उन्होंने 8 सालों में 91.95 परसेंट का प्रॉफिट दर्ज किया।  आपको बता दें अक्षय कुमार ने मार्च में भी बोरीवली की उसी टाउनशिप की 2 और प्रॉपर्टीज को 6.60 करोड़ रुपए में बेचा था। इसके बाद अप्रैल में अक्षय ने लोअर परेल स्थित अपना ऑफिस भी 8 करोड़ में बेचा था।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार के वर्कफ्रेंट की बात करें, तो वो आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और इतने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'भूत बंगला' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा, अक्षय 'वेलकम टू द जंगल' में लीड एक्टर के रूप में नजर आएंगे। वहीं वो 'जॉली एलएलबी 3', 'हैवान' और 'वेदात मराठे वीर दौड़ले सात' जैसी फिल्मों से भी जलवा बिखेरेंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana First Review: 4000 CR की ‘रामायण’ की पहली स्क्रीनिंग, स्केल- VFX पर आया बड़ा अपडेट!
Bhoot Bangla First Song 'राम जी आके भला करेंगे' में कॉमेडी का तूफ़ान, भूतों के बीच नाचे अक्षय कुमार