Bade Miyan Chote Miyan Trailer: अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन, विलेन पर सस्पेंस

Published : Mar 26, 2024, 12:59 PM ISTUpdated : Mar 26, 2024, 01:13 PM IST
Bade Miyan Chote Miyan Trailer

सार

Bade Miyan Chote Miyan Trailer. अक्षय कुमार -टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। धमाकेदार ट्रेलर में अक्षय-टाइगर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर है। मूवी 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। सामने आया डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार और एक्शन से भरा पड़ा है। ट्रेलर वीडियो अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- जब दुनिया खत्म होने वाली होती है, तो आप #BadeMiyanChoteMiyan पर भरोसा करते हैं! हमें कौन रोकेगा। आ गया #BadeMiyanChoteMiyanTrailer. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। #BadeMiyanChoteMiyanOnApril10, #BadeMiyanChoteMiyanOnEid2024.

 

 

कैसा है Bade Miyan Chote Miyan का ट्रेलर

अक्षय कुमार का फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर की शुरुआत में बड़े-बड़े टैंक्स और मिलिस्ट्री के जेट दिखाए गए हैं। साथ ही बैकग्राउंड में आवाज आती है- सबसे खतरनाक दुश्मन वो होता है, जिसके अंदर मौत का डर ही न हो। एक ऐसा दुश्मन जिसका न नाम हो न पहचान और न चेहरा, जिसका सिर्फ एक लक्ष्य हो बदला फिर जबरदस्त गोली बारी होती है। इसके बाद होती है अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एंट्री। टाइगर की आवाज सुनाई देती है- दिल से सोल्जर दिमाग से शैतान हैं हम, फिर अक्षय कहते हैं- बचके रहना हमसे हिन्दुस्तान है हम। इसके बाद ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन, गोलीबारी, आगजनी देखने को मिलती है। ट्रेलर में अक्षय-टाइगर के बीच जहां शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है वहीं, दोनों एक-दूसरे के साथ फाइट भी करते नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां इसी साल ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय-टाइगर के अलावा अलाया एफ और मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन इसमें विलेन के रोल में है। फिल्म को अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसके निर्माता वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर हैं। फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

अक्षय कुमार की 6 BIG बजट मूवीज, 2 लागत का आधा नहीं कमा पाई, इतनी FLOP

कौन है 56 की उम्र में दोबारा शादी करने वाला साउथ का ये खूंखार विलेन

Bade Miyan Chote Miyan की 7 बातें जान बढ़ जाएगी मूवी देखने में दिलचस्प

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर