महानायक अमिताभ बच्चन संभवतः इकलौते ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं, जिनकी एक-दो नहीं, बल्कि 28 फिल्मों का रीमेक साउथ इंडियन सिनेमा में बना है। जानिए उन 28 फिल्मों और उनके साउथ में बने सभी रीमेक के बारे में…
रीमेक: 1973 में तमिल में Nippulanti Manishi, 1974 में तेलुगु में sirithu vazha vendum और 1980 में मलयालम में Naayattu नाम से बनाई गई।
2. नमक हराम (1973)
रीमेक: तमिल रीमेक 1976 में Unakkaga Naan नाम से बना। शिवाजी गणेशन- जेमिनी गणेशन लीड रोल में दिखे।
3.रोटी कपड़ा और मकान (1974)
रीमेक: तेलुगु में Jeevana poratam (1986) नाम से रीमेक बना, जिसमें शोभन बाबू, रजनीकांत, नरेश ने अहम् किरदार निभाए थे।
27
4. बेनाम (1974)
रीमेक: 1983 में कन्नड़ में Thirugu Bana नाम से बनाई गई।
5.मजबूर (1974)
रीमेक: 1976 में राजा नाम से तेलुगु, 1979 में Vazhavaippen नाम से तमिल और 1986 में Ee Kaikalil नाम से मलयालम में बनी।
6.दीवार (1975)
रीमेक: तेलुगु में 1976 में में Magaadu, 2001 में 'रेलवे कुली', 1981 में तमिल में Thee और 1983 में मलयालम में Nathi Muthal Nathi Vare' नाम से बनी। (दुनियाभर में दीवार के कुल 8 रीमेक बने।)
7.मिली (1975)
रीमेक: 1976 में तेलुगु में 'ज्योति' नाम से बनी।
37
8. दो अनजाने (1976)
रीमेक: 1979 में तेलुगु में Maavari Manchitanam और फिर 1987 में कन्नड़ में Aaseya Bale नाम से बनाई गई।
9.अदालत (1976)
रीमेक: 1980 में तेलुगु में Sivamettina Satyam, 1982 में तमिल में Vishwaroopam और मलयालम में Aayudham नाम से बनी।
10अमर अकबर एंथनी (1977)
रीमेक: 1978 में तमिल में 'शंकर सलीम साइमन', 1980 में तेलुगु में 'राम रॉबर्ट रहीम' और 1982 में मलयालम में 'जॉन जफ़र जनार्दन' नाम से बनी।
11.खून पसीना (1977)
रीमेक: तेलुगु में 1979 में 'टाइगर' और तमिल में 1989 में 'शिवा' नाम से बनाई गई।