इस एक चीज के बिना रह भी नहीं पाते अमिताभ बच्चन, कभी हुआ करती थी कमजोरी

Published : Oct 11, 2024, 09:26 AM IST
amitabh bachchan

सार

अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी बेहद एक्टिव और फिट रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण नियमित दिनचर्या, खानपान और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल है। हालांकि, पहले बिग बी ऐसे नहीं थे। कुछ चीजों उनकी कमजोरी हुआ करती थीं।

Amitabh Bachchan Birthday : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 82वां बर्थडे मना रहे हैं। इस उम्र में भी वो बेहद एक्टिव रहते हैं, इसकी वजह उनकी फिटनेस और डिसिप्लिन्ड है। 16-16 घंटे काम और सिर्फ 5-6 घंटे ही वह सोते हैं। सुबह 5.30 बजे उठकर रेगुलर वर्कआउट, योगा करते हैं। यही वजह है कि इस उम्र में भी काफी फिट हैं। इतने वेल-मेंटेन रहने के बावजूद कई चीजें उनकी कमजोरी हुआ करती हैं। हालांकि, वो इनसे दूरी बनाकर रखते हैं। 11 अक्टूबर जन्मदिन पर आइए जानते हैं बिग बी के बारें में कुछ दिलचस्प बातें...

डिसिप्लिन्ड रहते हैं अमिताभ बच्चन

बिग बी की डेली रूटीन काफी डिसिप्लिन्ड है। वो एक्सरसाइज को लेकर सीरियस हैं। किसी वजह से अगर सुबह वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं तो शाम को इसे करना नहीं भूलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चन साहब कार्डियो के अलावा योग करते हैं।

वेजेटेरियन हैं बिग-बी

अमिताभ बच्चन वेजिटेरियन हैं और संतुलित डाइट ही लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने कुकिंग स्टाफ को अलग-अलग राज्यों की रेसिपी बनाने को कह रखा है। उनके लिए भिंडी को एक दिन बंगाली स्टाइल में भी बनाया जाात था तो दूसरे दिन उसमें साउथ इंडियन स्वाद डाला जाता है।

कभी दिन में 100 सिगरेट पी जाते थे अमिताभ

एक इंटरव्यू में अमिताभ ने खुद माना था कि कोलकाता (Kolkata) में रहने के दौरान दिनभर में 100 से भी ज्यादा सिगरेट पी जाया करते थे, शराब भी उनकी आदत में थी लेकिन जब से मुंबई आए, इन चीजों से दूरी बना ली। यहां तक की कॉफी-चाय भी नहीं पीते हैं।

बिग बी की कमजोरी

जलेबी और खीर कभी अमिताभ बच्चन कभी कमजोरी हुआ करती थी, तब वो एक दिन भी इसके बिना नहीं रहे पाते थे। लेकिन अब हर तरह की मिठाई से दूर रहते हैं। केक-पेस्ट्री या किसी स्वीट को हाथ भी नहीं लगाते हैं। एक बार ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी फैमिली का हर मेंबर फिट रहने के लिए रोजाना एक चम्मच शहद लेता है।

इसे भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, इनमें 100 करोड़ क्लब में सिर्फ 3

 

कौन है 13 साल छोटा आशिक जिससे रेखा ने लड़ाया इश्क! इन 9 से भी जुड़ा नाम

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश