बिन ब्याही मां की बेटी रेखा! पिता के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं हुई थीं शामिल?

Published : Oct 10, 2024, 03:05 PM ISTUpdated : Oct 10, 2024, 04:13 PM IST
Rekha

सार

सुपरस्टार रेखा की जिंदगी से जुड़े कुछ अनजाने राज। जानिए, क्या वाकई रेखा बिन ब्याही मां की बेटी थीं और उनके पिता से कैसे रहे उनके रिश्ते।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की जिंदगी के कई ऐसे राज़ हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। मसलन, कम ही लोगों को पता होगा कि वे बिन ब्याही मां की बेटी हैं। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा चुका है कि जब रेखा पैदा हुई थीं, तब उनकी मां पुष्पवाली और पिता जेमिनी गणेशन ने शादी नहीं की थी। ऑथर यासेर उस्मान द्वारा लिखी गई बायोग्राफी 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में भी उनकी जिंदगी के कई रहस्यों से पर्दा उठाया गया है। रेखा के बारे में कहा जाता है कि वे पुष्पावली और जैमिनी गणेशन की लव चाइल्ड हैं। आइए आपको बताते हैं रेखा की जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स...

रेखा का जन्म पैरेंट्स की शादी से पहले हुआ!

रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ। उनके पिता का नाम रामास्वामी था, जिन्हें दुनिया सुपरस्टार जैमिनी गणेशन के नाम से जानती है। रेखा की मां पुष्पावली भी अपने ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। बताया जाता है कि जैमिनी गणेशन के साथ पुष्पावली ने कई फिल्मों में काम किया था। इसी दौरान दोनों का अफेयर हुआ और दोनों ने साथ में बेटी रेखा को जन्म दिया। कहा जाता है कि रेखा के जन्म के बाद जैमिनी गणेशन और पुष्पावली ने शादी की थी। कपल की एक बेटी और है, जिसका नाम राधा है। राधा ने कुछ साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। हालांकि, बाद में उन्होंने बचपन के दोस्त उस्मान सैयद से शादी की और यूएस में सैटल हो गईं।

रेखा के पति जैमिनी गणेशन के 4 महिलाओं से संबंध थे

जैमिनी गणेशन एक नहीं, बल्कि चार महिलाओं के साथ संबंध के चलते चर्चा में रहे थे। उन्होंने उस वक्त अलामेलु से पहली शादी की थी, जब वे 19 साल के थे। अलामेलु से उनकी चार बेटियां हुईं, जिनका नाम रेवती, कमला, जयलक्ष्मी और  नारायणी है। इनमें से पहली तीन डॉक्टर और नारायणी पत्रकार बनीं। अलामेलु के बाद जैमिनी का रिश्ता एक्ट्रेस पुष्पावली के साथ जुड़ा, जिनसे उनकी दो बेटियां रेखा और राधा हुईं। जैमिनी की जिंदगी में आईं तीसरी महिला एक्ट्रेस सावित्री थीं, जिनसे उनकी दो संतान बेटी फिजियोथेरेपिस्ट विजया चामुंडेश्वरी और बेटा सतीश कुमार हुए, जो विदेश में रहते हैं। 36 साल छोटी जूलियाना जैमिनी गणेशन की जिंदगी में आई चौथी महिला थीं, जिनसे उनकी कोई संतान नहीं है। 

पिता के साथ कैसा रहा रेखा का रिश्ता

ख़बरों की मानें तो पिता जैमिनी गणेशन के साथ रेखा का रिश्ता कुछ खास नहीं रहा था। बताया जाता है कि जब रेखा महज 13 साल की थीं, जब उनकी मां पुष्पावली ने उनकी पढ़ाई छुड़वाकर उन्हें फिल्मों में धकेल दिया था, ताकि उनका घर चल सके। कहा जाता है कि रेखा के पिता सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने उनके करियर में कोई मदद नही की। कथिततौर पर पिता के इसी व्यवहार के चलते रेखा उनसे नफरत करने लगी थीं। पिता से मदद ना मिलने के चलते रेखा को अपने करियर की शुरुआत में B और C ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था।

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं रेखा

बताया जाता है कि 22 मार्च 2005 को जब जैमिनी गणेशन ने दुनिया को अलविदा कहा, उस वक्त रेखा उनके अंतिम संस्कार के लिए तक नहीं पहुंची थीं। उस वक्त रेखा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 

और पढ़ें…

अमिताभ बच्चन-रेखा की वो 9 फ़िल्में, जिनमें दिखा कपल का रोमांस!

कौन हैं 19 साल छोटी दिलनवाज़ शेख, जिनसे संजय दत्त ने की चौथी शादी?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश