कौन है 13 साल छोटा आशिक जिससे रेखा ने लड़ाया इश्क! इन 9 से भी जुड़ा नाम

Published : Oct 10, 2024, 04:06 PM ISTUpdated : Oct 10, 2024, 04:23 PM IST
rekha love affairs

सार

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की लाइफ सस्पेंस और दर्द से भरी रही है। अमिताभ से लेकर मुकेश अग्रवाल तक, उनके रिश्तों का सच जानिए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रेखा.. बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस की जिंदगी सस्पेंस से भरी पड़ी है। उनकी लाइफ में क्या चल रहा है, ये कोई नहीं जानता है, लेकिन जानना सभी चाहते हैं। रेखा यूं तो लाइमलाइट में बनी रहती है, लेकिन उनकी मुस्कान के पीछे गहरा दर्द और मायूसी भी झलकती है। रेखा को अपनी जिंदगी में हमेशा सच्चे प्यार की तलाश रही, लेकिन उन्हें नहीं मिला। उनके अफेयर्स कईयों के साथ रहे है, लेकिन किसी के साथ भी रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। इस पैकेज में जानते हैं कि आखिर कितनों के साथ रेखा के अफेयर्स रहे...

रेखा-अमिताभ बच्चन लव स्टोरी

रेखा का नाम कईयों के साथ जुड़ा लेकिन उनके अफेयर के किस्से सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन के साथ वायरल हुए। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म दो अनजाने के सेट से हुई। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा, अमिताभ की सादगी और अदायगी से इतना ज्यादा इम्प्रेस हुई कि उन पर अपना दिल हार बैठी थीं। कई सालों तक दोनों के रिश्ते की भनक किसी को नहीं लगी थी, लेकिन फिल्म गंगा की सौगंध की शूटिंग के दौरान इनके प्यार का खुलासा हुआ था। हुआ यूं था कि सेट पर रेखा से को-स्टार ने गलत तरीके से बिहेव किया और ये बिग बी को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने सबके सामने उसकी पिटाई कर दी थी। यहीं से लोगों को दोनों के बीच प्यार का अंदाजा हो गया था। हालांकि, दोनों का प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच पाया क्योंकि अमिताभ शादीशुदा थे और अपने परिवार को नहीं छोड़ सकते थे।

रेखा के अफेयर्स

रेखा का नाम को-स्टार विनोद मेहरा से भी जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों ने चोरी-छुपे शादी भी कर ली थी, लेकिन विनोद की मां ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया और दोनों अलग हो गए। हालांकि, रेखा ने एक इंटरव्यू में क्लियर किया था कि उन्होंने विनोद मेहरा से कभी शादी नहीं की। वैसे, रेखा के अफेयर्स की लिस्ट काफी लंबी है। उनका नाम नवीन निश्चल, किरण कुमार, जितेंद्र, राज बब्बर, धर्मेंद्र, सुनील दत्त के साथ जुड़ा। अफवाह तो यह भी उड़ी थी रेखा का अफेयर संजय दत्त के साथ भी रहा। इतना ही नहीं यहां तक कहा गया कि रेखा मांग में संजय के नाम सिंदूर लगाती है। हालांकि, संजय ने एक इंटरव्यू में इस बात को कोरी अफवाह बताया था। 1996 में रेखा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी में काम किया। इस दौरान अफवाह उड़ी थी कि उनका अफेयर खुद से 13 साल छोटे अक्षय से है। बताया जाता है कि रेखा सेट पर अक्षय के लिए खाना लेकर पहुंचती थी, जो रवीना टंडन को बिल्कुल पसंद नहीं आता था, क्योंकि उस वक्त रवीना का अफेयर अक्षय से चल रहा था। हालांकि, ये रिश्ता भी कुछ दिनों में खत्म हो गया।

मुकेश अग्रवाल से की रेखा ने शादी

रेखा ने 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। शादी के 2 महीने बाद ही रेखा पति से बोर हो गई थी। इतना ही नहीं उन्हें हनीमून पर पता चल गया था कि मुकेश डिप्रेशन का शिकार है। फिर एक बार रेखा किसी इवेंट में हिस्सा लेने लंदन गई और मुकेश ने आत्महत्या कर ली। शादी के 7 महीने बाद मुकेश के इस कदम से रेखा की खूब आलोचना हुआ। रेखा ने सभी के ताने छुप रहकर सहे।

ये भी पढ़ें…

क्या है देश के पहले TV सीरियल का नाम, कब हुआ था टेलीकास्ट? ऐसे आया था आइडिया

क्या है अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के 2 सबसे बड़े राज?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश