Published : May 12, 2025, 07:47 AM ISTUpdated : May 12, 2025, 10:52 PM IST
Amitabh Bachchan First 100 Crore Film: आजकल फिल्मों के 100 करोड़, 500 करोड़ य फिर 1000 करोड़ में पहुंचे की होड़ लगी है। इसी बीच क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की पहली 100 करोड़ फिल्म का नाम क्या?
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म कौन सी थी। आइए, आपको बताते है बिग बी की 100 करोड़ में शामिल होने वाली फिल्मों के बारे में…
29
1969 में डेब्यू करने वाले अमिताभ बच्चन ने पहली सौ करोड़ी फिल्म 2001 में दी थी। इस फिल्म का नाम है कभी खुशी कभी गम। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 135 करोड़ का बिजनेस किया था।
39
2006 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म कभी अलविदा ना कहना दूसरी 100 करोड़ी फिल्म थी। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 111 करोड़ का कारोबार किया था।