- Home
- Entertainment
- Bollywood
- डेढ़ घंटे की सनी देओल की वो फिल्म, जिसका बस 3 मिनट का सीन बना पूरी मूवी की जान
डेढ़ घंटे की सनी देओल की वो फिल्म, जिसका बस 3 मिनट का सीन बना पूरी मूवी की जान
Sunny Deol Film Arjun: 1985 में आई सनी देओल की फिल्म अर्जुन हिट रही। कहा जाता है कि इसे हिट बनाने में फिल्म का 3 मिनट का एक सीन सबसे खास रहा। फिल्म को राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था।

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में है। इसी बीच आपको उनकी 1985 में आई फिल्म अर्जुन के बारे में बताते हैं। डिंपल कपाड़िया के साथ इस फिल्म को राहुल रवैल ने निर्देशित किया था। 1985 की ये छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी।
दर्शकों को सनी देओल की फिल्म अर्जुन काफी पसंद आई थी। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। दरअसल, इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें सनी के दोस्तों को मारने के लिए गुंड़े आते हैं। इस सीन को बारिश शूट किया गया था। इसके लिए सेट पर एक हजार लोग 2-2 छाते लिए खड़े थे।
इस सीन में सनी देओल को छातों के बीच से होते हुए अपने दोस्त को वहां से भगाना होता है, लेकिन ये सीन शूट करने में मेकर्स के पसीने छूट गए थे। इस 3 मिनट के सीन को शूट करने में 2 दिन लगे थे। हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद यही सीन पूरी फिल्म जान बना।
फिल्म अर्जुन की कहानी मुंबई के एक लोअर मीडिल क्लास फैमिली के अर्जुन मालवंकर की है, जो किरदार सनी देओल ने प्ले किया है। फिल्म में दिखाया वो एक शिक्षित युवा है, लेकिन बेरोजगार है। इसमें उसके दोस्तों का एक समूह भी है, जो बेरोजगार है।
फिल्म अर्जुन में दिखाया कि कैसे सनी देओल सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करते हैं और सभी से बदला लेते है। हालांकि, इस बदले में उन्हें भी काफी नुकसान भी झेलना पड़ता है।
एक्शन से भरपूर इस फिल्म को डायरेक्टर राहुल रवैल ने 1.5 करोड़ के बजट में बनाया था। डेढ़ घंटे की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
आपको बता दें कि फिल्म अर्जुन सनी देओल की बेस्ट फिल्मों में से एक है। फिल्म के सुपरहिट होने पर बाद में इसे तमिल में सत्या, तेलुगु में भरतमलो अर्जुनुडु, कन्नड़ में संग्राम और सिंहली में सुरानीमाला के नाम से बनाया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

