
मुंबई . बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन अपने अलग-अलग किरदारों और शानदार अभिनय से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं। कौन बनेगा करोड़पति के जरिए वो हर घर में पहुँच चुके हैं। अमिताभ बच्चन फिल्मों और टीवी शो के अलावा और भी कई तरीकों से कमाई करते हैं। अब उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्थित अपना डुप्लेक्स घर बेच दिया है। खास बात ये है कि 2021 में उन्होंने ये घर 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। तीन साल के अंदर ही उन्होंने इसे 83 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
लेकिन ये सवाल उठ रहा है कि आखिर अमिताभ बच्चन ने ये घर क्यों बेचा? क्या वो कोई और घर खरीदने वाले हैं? या फिर ये पैसा कहीं और निवेश करेंगे? ये चर्चाएँ जोरों पर हैं। मुंबई में अक्सर सेलेब्रिटीज़ घर खरीदते हैं, ऐसे में अमिताभ बच्चन का घर बेचना कई सवाल खड़े करता है।
स्क्वायर यार्ड्स पर अमिताभ बच्चन के घर की बिक्री की जानकारी उपलब्ध है। ये 5,185 वर्ग फुट का घर है, जो अंधेरी के अटलांटिस अपार्टमेंट में स्थित है। डुप्लेक्स होने की वजह से ये 27वें और 28वें माले पर है। 17 जनवरी को इस घर की रजिस्ट्री हुई। इस सौदे में 4.98 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर चुकाए गए। दस्तावेजों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने ये घर विजय सिंह ठाकुर और कमल विजय ठाकुर को बेचा है।
अप्रैल 2021 में अमिताभ बच्चन ने ये घर खरीदा था। 31 करोड़ में खरीदा गया ये घर 83 करोड़ में बिका है। यानी घर खरीदने के बाद इसकी कीमत 168% बढ़ गई। ये घर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को किराए पर दिया गया था। हर महीने 10 लाख रुपये किराया मिलता था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।