Film Mr India 38 Years: अनिल कपूर-श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया की रिलीज को 38 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी। रिलीज के साथ ही फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित कर दी गई। आइए, जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...
डायरेक्टर शेखर कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी थोड़ी अलग थी, इस वजह से दर्शकों को ये खूब पसंद आई।
27
कम ही लोग जानते हैं कि सलीम-जावेद ने राजेश खन्ना को ध्यान में रखकर फिल्म लिखी थी। वे मेकर्स की पहली पसंद थे। हालांकि, उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। फिर अमिताभ बच्चन को स्क्रिप्ट सुनाई गई तो उन्होंने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।
37
अमिताभ बच्चन के मना करने पर सलीम-जावेद फिल्म की कहानी लेकर बोनी कपूर के पास गए। उन्हें कहानी पसंद आई और फिल्म के लिए अपने भाई अनिल कपूर का नाम सजेस्ट किया। अनिल को स्क्रिप्ट पसंद आई और वे फिल्म के लिए तैयार हो गए।
फिल्म मिस्टर इंडिया में काम कर अनिल कपूर की किस्मत रातोंरात पलट गई। ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में श्रीदेवी और अमरीश पुरी उनके साथ लीड रोल में थे।
57
आपको जानकर हैरानी होगी कि मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर ने पूरा फिल्म में एक ही जैकेट, शर्ट, ट्राउजर, टोपी और जूते पहने थे। इसे लेकर डायरेक्टर शेखर कपूर ने खुलासा किया था कि हीरो के कपड़े चोर बाजार से खरीदे गए थे।
67
आपको बता दें कि मिस्टर इंडिया को डायरेक्टर शेखर कपूर ने 2 करोड़ के बजट में बनाया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया और 10 करोड़ का कलेक्शन किया।
77
मिस्टर इंडिया के ब्लॉकबस्टर होते ही साउथ में इसके 2 रीमेक बने और ये भी हिट रहे। इसे तमिल में एन रथथिन रथमे (1989) और कन्नड़ में जय कर्नाटक (1989) के नाम से बनाया गया। 2011 में मिस्टर इंडिया 2 नाम से 3डी सीक्वल की घोषणा की गई थी, लेकिन फिलहाल इस पर कोई अपडेट नहीं है।