इतने करोड़ का मालिक है पटौदी खानदान का दामाद, अभी तक अपने दम पर नहीं दी कोई HIT

Published : May 25, 2025, 02:20 PM IST

Kunal Kemmu Birthday: पटौदी खानदान के दामाद कुणाल खेमू 42 साल के हो गए हैं। कुणाल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया था। हालांकि, लीड हीरो के तौर पर वे अपने दम पर कोई हिट नहीं दे पाए। 

PREV
16

कुणाल खेमू 42 साल को हो गए हैं। वे कश्मीरी पंडित है। उनका जन्म श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने सैफ अली खान की छोटे बहन सोहा अली खान से शादी की है।

26

कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वे पहली बार दूरदर्शन के धारावाहिक गुल गुलशन गुलफाम में नजर आए थे। 1993 में आई फिल्म सर से उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया।

36

कुणाल खेमू ने हम है राही प्यार के, नाराज, राजा हिन्दुस्तानी, भाई, जख्म, दुश्मन जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया।

46

2005 में आई फिल्म कलयुग में कुणाल खेमू लीड रोल में नजर आए। उन्होंने ढोल, ट्रैफिक सिग्नल, सुपरस्टार, जय वीरू, गोलमाल 3, भाग जॉनी, मंगल, लूटकेस जैसी फिल्मों में काम किया।

56

कुणाल खेमू की कुछ फिल्में हिट भी रही। हालांकि, वे अपने दम पर कोई भी मूवी हिट नहीं करा पाए। उनकी गोलमाल 3, गोलमाल अगेन, सिंबा जैसी फिल्म हिट रही।

66

बात कुणाल खेमू की प्रॉपर्टी की करें तो वे 60 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। मुंबई में उनका 9 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट है, जहां वे पत्नी सोहा और बेनी इनाया के साथ रहते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories