अन्नू कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ी, चेस्ट पेन के बाद करना पड़ा अस्पताल में एडमिट

Published : Jan 26, 2023, 09:38 PM IST
Annu Kapoor Health update

सार

अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वो तेजी से रिकवर हो रहे हैं।

Annu Kapoor Health Update: जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वो तेजी से रिकवर हो रहे हैं। अन्नू कपूर के मैनेजर के मुताबिक, उन्हें चेस्ट कंजेशन की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अन्नू कपूर ने शाम को खाना खाया और बातचीत भी कर रहे हैं।

चेस्ट में दिक्कत के चलते करना पड़ा भर्ती :

अन्नू कपूर को 26 जनवरी को सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट किया गया था। फिलहाल कार्डियोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉ. सुशांत उनका इलाज कर रहे हैं और उन्हीं की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि अन्नू कपूर भोपाल के रहने वाले हैं। उनका जन्म 20 फरवरी, 1956 को हुआ था। अन्नू कपूर के पिता मदनलाल एक थिएटर कंपनी चलाते थे, जो जगह-जगह नुक्कड़ नाटक कराती थी। अन्नू कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग सीखी है।

इन फिल्मों में काम कर चुके अन्नू कपूर :

अन्नू कपूर के करियर की शुरुआत 1979 में हुई थी, जब वो पहली बार एक स्टेज आर्टिस्ट बनकर फिल्म 'मंडी' में नजर आए। अन्नू कपूर को उनकी जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। फिल्म मिस्टर इंडिया में अन्नू कपूर की एक्टिंग ने सबको अपना दीवाना बना दिया था। अन्नू कपूर अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें बेताब, उत्सव, तेजाब, राम लखन, दोस्त, चालबाज, घायल, जमाई राजा, डर, कच्चे धागे, ऐतराज, विकी डोनर, शौकीन, जॉली एलएलबी 2, ड्रीमगर्ल और चेहरे शामिल हैं।

इस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड :

अन्नू कपूर को फिल्म 'विक्की डोनर' के लिए फिल्मफेयर और नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मों के अलावा अन्नू कपूर कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। इनमें पौरुषपुर, क्लोजअप अंताक्षरी, चेखोव की दुनिया, एक से बढ़कर एक, गोल्डन एरा विद अन्नू कपूर, जलसा, परमवीर चक्र और फटीचर प्रमुख हैं। अन्नू कपूर को 92.7 रेडियो एफएम के शो 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' में काफी पसंद किया जाता है।

ये भी देखें : 

Gadar के 12 धांसू डायलॉग, जब सनी देओल का गुस्सा देख बंद हो जाती थी 'सकीना' की बोलती

Pathaan Records: शाहरुख की पठान ने पहले ही दिन बना दिए ये 10 रिकॉर्ड, 4 साल बाद किंग खान का धांसू कमबैक

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

O Romeo Day 3 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ़्तार तीसरे दिन भी बरकरार, कमाए इतने CR
Rajpal Yadav की चमकी किस्मत! जेल में बंद एक्टर की फीस बढ़ी, नई फिल्म में मिला विलेन का रोल