
Annu Kapoor made such a comment on Tamannaah Bhatia : सीनियर एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया पर विवादित कमेंट किया है। उनके स्टेटमेंट के बाद इंटरनेट पर हंगामा मचा हुया है। दरअसल उनसे पूछा गया कि क्या वह एक्ट्रेस को पसंद करते हैं, तो 69 वर्षीय एक्टर ने कहा, "माशाल्लाह, क्या दूधिया बॉडी है।" हालांकि उन्होंने हंसी-मजाक में ये बात कही थी, लेकिन अब नेटीजन्स ने उनकी इस बात को आड़े हाथों लेते हुए उनकी क्लास लगा दी है।
ये भी पढ़ें-
पापा KISS करते देखेंगे तो? इस एक्ट्रेस ने छोड़ी कई फिल्में, अब पेरेंटस की बात सुन चौंकी
अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया के 'दूधिया' शरीर की जमकर तारीफ की है। वही अन्नू कपूर ने एक्ट्रेस के उस बयान का भी जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि मांओं ने उन्हें बताया है कि उनके बच्चे केवल उनका सेंसुअस डांस नंबर 'आज की रात' देखते हुए ही खाना खाते हैं। अन्नू ने तमन्ना की उस कमेंट पर कहा कि बच्चे केवल आज की रात देखते समय खाते हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि बच्चों की उमर कितनी मानी जाती है,. 70 साल के उमर का भी बच्चा हो सकता है ना, मैं होता तो पूछता के कितने उमर के बच्चे ऐसा करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने अन्नू की इस अभद्र कमेंट को क्रिटिसाइज किया है। इस मानसिकता की निंदा की और उन पर महिलाओं का अनादर करने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें-
Aneet Padda ने LFW पर किया पहली बार रैंप वॉक, ऐसा रहा फैंस का रिएक्शन
तमन्ना पर अन्नू के कमेंट वायरल होने के तत्काल बाद, नेटिज़न्स ने उनके इस कमेंट को 'अपमानजनक' बताते हुए आलोचना की और इसे 'घटिया' और 'अपमानजनक' बताया। कुछ लोगों ने तो यहां तक सवाल किया कि क्या उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में भी कभी ऐसा कुछ कहा होगा। एक यूजर ने लिखा, "अन्नू कपूर जी, आपसे ये उम्मीद नहीं थी," जबकि दूसरे ने लिखा, “अपनी बेटी को भी शायद ऐसा ही बोलता है।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।