
एंटरटेनमेंट डेस्क । अनुपम खेर ( Anupam Kher) और दिवंगत सतीश कौशिक ( Satish Kaushik) अच्छे दोस्त थे । दोनों के बीच बेहतरीन बॉडिंग थी, वहीं सतीश की मौत के बाद अब अनुपम खेर उनकी बेटी वंशिका कौशिक के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वे वंशिका की इंस्टाग्राम रील का भी हिस्सा होते हैं। वहीं उसे वीकेंड पर पिकनिक भी कराते हैं। अनुपम एक पिता की तरह वंशिका की देखभाल कर रहे हैं। वहीं दिग्गज एक्टर ने अब वंशिका से बड़ा वादा किया है।
अनुपम ने शेयर किया वंशिका के साथ वीडियो
अपने एक नए वीडियो में, अनुपम और वंशिका को करियर, हॉबी के साथ कई मुद्दों पर बात करते हुए देखा जा सकता है । 20 जून को अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की फैमिली के साथ काफी वक्त बिताया, लोगों ने एक्टर की जमकर तारीफ की है ।
अनुपम खेर ने वंशिका को प्रिंसेस कहते है, इस दौरान अनुपम ने उनसे कई सवाल पूछे। अपनी लाइफ स्टाइल के बारे में बात करते हुए वंशिका ने कहा कि वह अपना समय क्रिएटिव कामों में बिताती हैं । उसने यह भी कहा कि वह स्कूल में म्यूजिक और गायन में भाग लेने में इंटरेस्ट लेती है।
वंशिका को एक्ट्रेस बनने में मदद करेंगे अनुपम खेर
जब अनुपम ने वंशिका से पूछा कि क्या वह एक्ट्रेस बनना चाहती है, तो उसने जवाब दिया कि वह इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकती है । इस परर अनुपम ने वंशिका से वादा किया, "अगर आप कभी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं, तो मैं न केवल आपको ट्रेनिंग दूंगा, बल्कि आपको एक फिल्म में लॉन्च करूंगा।"
इस पर वंशिका हंस पड़ी। तब अनुपम ने आगे कहा- सीरियसली, लेकिन अभी, आपको केवल पढ़ाई पर फोकस करना है । वंशिका ने तब अनुपम से कहा कि उसने अपने एग्जाम में मेथ्स और इंग्लिश में अच्छा नहीं किया, लेकिन उसे हिंदी में अच्छे मार्क्स मिले हैं ।
बातचीत के दौरान अनुपम ने वंशिका से यह भी कहा कि वह 15 जुलाई को उसके 11वें बर्थडे पर एक बड़ी पार्टी का आयोजन करेंगे।
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर ने अयान मुखर्जी की थाली से खाया खाना, भीड़ के बीच ऐसे चलाए फटाफट हाथ, देखें वीडियो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।