अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने की सगाई, बॉयफ्रेंड के साथ लिपलॉक करते हुए शेयर की तस्वीर

Published : May 20, 2023, 06:57 PM ISTUpdated : May 20, 2023, 07:42 PM IST
Aaliya Anurag Kashyap

सार

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने लांगटाइम बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।
 
शेन ग्रेगोइर के साथ ऑफीशियल किया रिश्ता

गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों के डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर के साथ एंगेजमेंट कर ली है। शेन और आलिया काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे । 20 मई को आलिया कश्यप ने इंडोनेशिया के बाली से कुछ पिक्स शेयर करके रिश्ते को ऑफीशियल करने की जानकारी शेयर की है ।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पिक्स

शेयर की गई पिक्स में वह डायमंड रिंग को शोऑफ कर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया और शेन एक दूसरे को लिपलॉक करते दिख रहे हैं । इन तस्वीरों के साथ आलिया ने एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है। वहीं उनके पिता अनुराग कश्यप ने इस पोस्ट पर कॉमेंट करके बेटी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं ।


 

 

 

 

आलिया ने दिखाई डायमंड रिंग

आलिया कश्यप ने सगाई की इंफर्मेशन शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तो यह हुआ, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे पार्टनर, मेरे दोस्त और अब मेरे मंगेतर के लिए। तुम मेरी लाइफ का सिंगल अफेयर हो। मुझे यह महसूस कराने के लिए थैंक्स कि बिना शर्त प्यार कैसा होता है । तुम्हे हां कहना मेरे लिए बहुत आसान था जो मैंने कर दिया है । अब तो मुझे आपके साथ पूरी जिंदगी बिताने का इंतजार है, माई लव। मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।' आलिया के अलावा उनके मंगेतर शेन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी ही तस्वीरें शेयर की हैं।

जान्हवी कपूर ने दी बधाई

आलिया कश्यप की सगाई के बाद खुशी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'मेरी बेस्ट फ्रेंड की एंगेजमेंट हो गई है।' वहीं जाह्नवी कपूर ने इस खबर पर आश्चर्य जताते हुए लिखा, 'व्हाट ?'

ये भी पढ़ें- 

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने पूरी की पहली फिल्म की शूटिंग ! सारा अली खान ने दिया बड़ा अपडेट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट