
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक फैन पर नाराज होती नजर आ रही हैं। यह वीडियो हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट का है। अहाना जब इस इवेंट में पहुंचीं तो उन्होंने ना केवल पैपराजी को पोज दिए, बल्कि ख़ुशी-ख़ुशी वहां मौजूद अपने फैन्स के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। हालांकि, इस दौरान एक फैन हद से गुजर गया और उसने अनजाने में ही सही एक्ट्रेस को गलत तरीके से छू लिया, जो उन्हें नागवार गुजरा।
अहाना कुमरा ने गुस्से में कहा- डॉन्ट टच मी
दरअसल, जब अहाना फैन्स के साथ तस्वीर खिंचवा रही थीं, तब एक फैन ने अपना हाथ उनकी कमर में डाल दिया, जो उन्हें अच्छा नहीं लगा। नाराजगी जताते हुए अहाना ने सरेआम उस फैन को कहा, "डॉन्ट टच मी।"(मुझे मत छुओ।) इसके बाद उनके फैन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने तुरंत ही अहाना से माफ़ी मांग ली। अहाना ने भी पोज दिया और वहां से चली गईं। लेकिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंटरनेट यूजर्स वीडियो देखने के बाद अहाना कुमरा को सपोर्ट कर रहे हैं।
अहाना कुमरा को ऐसे मिला फैन्स का सपोर्ट
वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "किसी लड़की को उसकी इजाजत के बिना ना छुएं।" एक यूजर का कमेंट है, "जाहिरतौर पर इतना क्लोज इंसान को खुद ही नहीं आना चाहिए।" एक यूजर का कमेंट है, "सही तो बोली यार। एक फैन कुछ ज्यादा ही चिपक रहा था।" एक यूजर ने लिखा है, "उन्हें उसके मुंह पर थप्पड़ रसीद करना था, तब मजा आता।"एक यूजर ने लिखा है, "फैन्स को लिमिट क्रॉस नहीं करना चाहिए।" एक यूजर का कमेंट है, "सही तो बोला है। ऐसे कैसे किसी को भी टच कर लेगा भाई।"
2009 से फिल्मों में एक्टिव हैं अहाना कुमरा
38 साल की अहाना कुमरा 2009 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, उन्हें पहला बड़ा रोल अमिताभ बच्चन स्टारर टीवी शो 'युद्ध' में मिला था। बड़े पर्दे पर उन्हें पहली बार 2015 में रिलीज हुई तुलु फिल्म 'कुडला कैफे ' में देखा गया था। उन्हें 'खुदा हाफ़िज़', 'इंडिया लॉकडाउन' जैसी फिल्मों और 'इनसाइड एज', 'रंगबाज' और 'फॉर बिडन लव' जैसी वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है।
और पढ़ें…
600 करोड़ में बनी 'आदिपुरुष' का गाना 'जय श्री राम' रिलीज, सुनकर लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
सिर्फ ₹ 1.50 लाख में हुई एक्ट्रेस की शादी, साड़ी की कीमत कर देगी हैरान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।