बचपन से एक दूसरे को जानती हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, VIRAL फोटोज को देख पहचानना हुआ मुश्किल

Published : May 30, 2023, 05:29 PM IST
Anushka Sharma and Sakshi Dhoni

सार

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर यह साफ हो गया है कि वो बचपन से एक दूसरे को जानती हैं। हालांकि उनको क्या पता था कि दोनों की शादी इंडियन क्रिकेटर्स से होने वाली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बचपन की दोस्त हैं। दोनों ने असम के एक ही स्कूल से पढ़ाई की थी। हालांकि यह बात उन्हें भी कई सालों बाद ही पता चली थी। अब दोनों की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

असम के सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं अनुष्का-साक्षी

फोटो उन दिनों की है जब अनुष्का शर्मा के पिता, रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा असम में पोस्टेड थे। उन दिनों एक्ट्रेस सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं। यह वही स्कूल है जहां साक्षी धोनी भी पढ़ती थीं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का एक सफल अभिनेता बन गईं, जबकि साक्षी ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की और उसी फील्ड में जॉब करने लगीं।

 

आपको बता दें जहां अनुष्का और विराट कोहली दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे, वहीं साक्षी ने धोनी से जुलाई 2010 में शादी की थी।

अनुष्का शर्मा ने खुद किया था खुलासा

अनुष्का शर्मा ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में साक्षी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे। जब उन्होंने मुझे बताया कि वह कहां रहती थीं, तो मैंने कहा वाह, मैं यहां भी रह चुकी हूं। फिर उन्होंने कहा कि वो इस स्कूल में पढ़ती थीं, तो मैंने भी उन्हें बताया कि मैं भी उसी स्कूल में पढ़ती थी और फिर मुझे एक तस्वीर मिली, जिसमें साक्षी और मैं एक साथ नजर आ रहे हैं।'

'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह बायोपिक फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ट है। अनुष्का इस फिल्म के जरिए लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी